तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

नालंदा खुला विश्वविद्यालय : मिला सक्षम-समर्थ कुलसचिव

मदनमोहन ठाकुर
29 जून 2025

Nalanda : राज्यपाल-सह-कुलाधिपति (Governor-cum-Chancellor) ने प्रो. अभय कुमार सिंह (Prof. Abhay Kumar Singh) को नालंदा खुला विश्वविद्यालय, नालंदा (Nalanda Open University, Nalanda) का कुलसचिव (Registrar) नियुक्त किया है. राजभवन सचिवालय (Raj Bhavan Secretariat) की अधिसूचना के मुताबिक उनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिए हुई है और वह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का कार्यभार भी संभालेंगे. प्रो. अभय कुमार सिंह भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (Bhimrao Ambedkar Bihar University) की अंगीभूत इकाई ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर (Lalit Narayan Tirhut College, Muzaffarpur) के प्राचार्य थे. उन्हें नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पद मिलने से बिहार विश्वविद्यालय के शिक्षाकर्मियों में हर्ष व्याप्त है.

मिलेगी नयी गति

विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों और प्राध्यापकों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. गौर करने वाली बात है कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण दूरस्त शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है. उम्मीद जतायी जा रही है कि कुलसचिव पद पर प्रो. अभय कुमार सिंह के योगदान से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को नयी गति मिलेगी. प्रो. अभय कुमार सिंह को विभिन्न महाविद्यालयों में कार्य करने का अच्छा खासा अनुभव प्राप्त है.

बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

जगदीश नंदन महाविद्यालय, मधुबनी (Jagdish Nandan College, Madhubani) के प्राचार्य डा. फूलो पासवान (Dr. Phulo Paswan) को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड मिला. इससे जगदीश नंदन महाविद्यालय ही नहीं, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय भी गौरवान्वित है. शिक्षा जगत में डा. फूलो पासवान को कुशल प्रशासक और विद्वान प्राध्यापक के रूप में जाना जाता है. बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड उन्हें भूटान के थिम्पू में भारत-भूटान मैत्री शिखर सम्मेलन-2025 (India-Bhutan Friendship Summit-2025) में मिला.