तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

सीएम सायंस कालेज : नियमित प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार

तापमान लाइव ब्यूरो
02 अगस्त 2025

Darbhanga : राज्य के लब्ध प्रतिष्ठित लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर (Langat Singh College, Muzaffarpur) में अंग्रेज़ी विभाग के प्राध्यापक रहे प्रो. संजीव कुमार मिश्र (Prof. Sanjeev Kumar Mishra) ने सीएम सायंस कालेज, दरभंगा के नियमित प्रधानाचार्य (Principal) के तौर पर पदभार संभाल लिया. सीएम सायंस कालेज (CM Science College) ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा (LNMU, Darbhanga) की अंगीभूत इकाई है. बिहार के शीर्ष महाविद्यालयों में इसका भी सम्मानजनक स्थान है.

शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तरकर्मियों ने दी बधाई

प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय में योगदान देकर प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला. इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तरकर्मियों ने उन्हें बधाई दी. गौरतलब है कि प्रो. संजीव कुमार मिश्र बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित नियमित प्रधानाचार्य हैं. उच्च अकादमिक योग्यता के साथ भीमराव अंबेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की अंगीभूत इकाई जीवछ कॉलेज, मोतीपुर में पांच वर्षों तक प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य करने का अनुभव भी है.