तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय : आयोजित हुआ स्थापना दिवस समारोह

तापमान लाइव ब्यूरो
05 अगस्त 2025

Darbhanga : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा (LNMU, Darbhanga) का मंगलवार को 53 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (Bihar State University Service Commission) के अध्यक्ष प्रो.गिरीश कुमार चौधरी समारोह के मुख्य अतिथि थे. अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि अभी का दौर अनुसंधानात्मक शिक्षण का है. ऐसे में शोध पर ध्यान देने की जरूरत है. विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक दृष्टि से सशक्त और सुदृढ़ बनाने में शिक्षकों की भूमिका अहम है. गुरु-शिष्य परंपरा, पर्यवेक्षक – शोधार्थी के बीच समर्पित और एकनिष्ठ संबंध स्थपित करना विश्वविद्यालय की ज़िम्मेदारी है.

विश्वविद्यालयों की भूमिका पर परिचर्चा

इस अवसर पर ‘विकसित भारत : 2047 के लिए उच्च शिक्षा में परिवर्तन …राज्य के विश्वविद्यालयों की भूमिका’ पर परिचर्चा आयोजित हुई. अध्यक्षता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति (Vice Chancellor) प्रो. संजय कुमार चौधरी (Pro. Sanjay Kumar Choudhary) ने की. प्रारंभ में प्रभारी कुलसचिव (Registrar) डा. दिव्या रानी हांसदा (Dr. Divya Rani Hansda) ने स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र (Lalit Narayna Mishra) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. फिर विश्वविद्यालय के स्वर्णिम इतिहास को स्मरण करते हुए वर्तमान की मेरु परियोजना के ‘शोध विश्वविद्यालय’ तक की सर्जनात्मक यात्रा पर प्रकाश डाला.

नयी शिक्षा नीति की चर्चा

समारोह में में विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची (Dr. Shyama Prasad Mukherjee University, Ranchi) के पूर्व कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य उपस्थित थे. उन्होंने समकालीन परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परंपरा की आवश्यकता को स्थापित करते हुए नयी शिक्षा नीति के अंतर्गत मूल्यपरक शिक्षा को विश्वविद्यालयों में शामिल करने की बात रखी. दूसरे आमंत्रित विशिष्ट अतिथि के तौर पर भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा (Bhupendra Narayan Mandal University, Madhepura) के कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा की गरिमामयी उपस्थिति रही.

बढ़ गयी है जवाबदेही

स्थापना दिवस समारोह (Foundation day celebration) की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो.संजय कुमार चौधरी ने सभी अतिथियों का सहृद अभिवादन करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय को भारत सरकार की परियोजना मेरु में शमिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है. शोध विश्वविद्यालय’ का दर्ज़ा प्राप्त होने से हमारी जवाबदेही कहीं अधिक बढ़ गयी है. सामारोह में संकायाध्यक्षों को सम्मानित किया गया.

खेल प्रतियोगिता

वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हरे कृष्ण सिंह, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. शाहिद हसन, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय, संगीत एवं नाट्य संकायाध्यक्ष प्रो. पुष्पम नारायण और शिक्षा शास्त्र संकायाध्यक्ष प्रो. शशि भूषण ने भी अपने वक्तव्य दिये. कार्यक्रम का संचालन दर्शन शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रियंका राय और जंतु विज्ञान विभाग की डा. पारुल बनर्जी ने किया. इस अवसर पर स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद् द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया.