तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

स्थापना दिवस समारोह मनाया एमकेएस कालेज ने

तापमान लाइव ब्यूरो
28 अगस्त 2025

Darbhanga : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा (LNMU, Darbhanga) की अंगीभूत इकाई महाकवि कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय, त्रिमुहान-चंदौना (Mahakavi Kalidas Suryadev College, Trimuhan-Chandauna) का विगत दिनों 58 वां स्थापना दिवस समारोह (58th Foundation Day Celebration) मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्विद्यालय के लोकपाल बैकुण्ठ पाण्डेय ने की. मंच संचालन प्रचार्य डा. विनय कुमार ने किया. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह, भीम राव अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (Bhim Rao Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur) के पूर्व कुलसचिव डा. संजय कुमार चौधरी, महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य द्वय प्रो‌‌. युगल किशोर ठाकुर एवं डा. रविन्द्रनाथ तिवारी ने महाविद्यालय के विषय में विशेष जानकारी दी.

अंतरविषयक व्याख्यानमाला

किसान काॅलेज, बिहारशरीफ (Kisan College, Bihar Sharif) के प्रधानाचार्य प्रो. दिव्यांशु कुमार, डा. सत्येन्द्र सिंहा, विश्वविद्यालय के भू-संपदा पदाधिकारी डा. कामेश्वर पासवान, आरके मिश्रा कालेज (RK Mishra College) के सचिव एवं नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्र (Urban Development Minister Jeevesh Kumar Mishra) की पत्नी सुचिता कुमारी ने भी अपने विचार रखे. महाविद्यालय की संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ममता पांडेय ने महाविद्यालय के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक की चर्चा विस्तार से की. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अंतरविषयक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह, डा. सत्येन्द्र सिंहा, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की प्रचार्य डा. साधना शर्मा, डा. दिव्यांशु कुमार ने अलग- अलग विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया.