तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

रोसड़ा में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

Rosera : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में मुसाय नायक सीता देवी एजुकेशनल ट्रस्ट, रोसड़ा के तत्वाधान में शिक्षक दिवस (Teachers Day) पर ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvpalli Radhakrishnan) राजकीय नवाचारी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2025’ आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उच्च शिक्षा निदेशक डा. नवीन कुमार अग्रवाल (Dr. Naveen Kr. Agarawal) ने कहा कि शिक्षा वह शक्ति है जो समाज को दिशा तथा राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाती है. उन्होंने अपने गृह क्षेत्र में आयोजित इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अनुकरणीय बताया. डा. अग्रवाल ने रोसड़ा नगरपालिका (Rosera Nagarpalika) के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद मुसाय नायक (Musai Nayak) एवं पूर्व वार्ड पार्षद सीता देवी (Sita Devi) को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया. +2 रोसड़ा में बालिका उच्च विद्यालय (+2 Girls High School Rosera) की स्थापना में मुसाय नायक का बहुत बड़ा योगदान रहा. बाद में उनकी स्मृति में संत कबीर रामजीवन मुसाय नायक महिला महाविद्यालय (Sant Kabir Ramjeevan Musay Nayak womens College ) की स्थापना की गयी.

डेढ़ सौ शिक्षक सम्मानित

शिक्षक सम्मान समारोह की अध्यक्षता देवेंद्र प्रसाद नायक ने की. मंच संचालन शिक्षिका वंदना कुमारी एवं शिक्षक महामाया चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आये 150 से अधिक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों को मिथिला की परंपरा के मुताबिक पाग-चादर एवं माला भेंट कर स्वागत किया गया. स्थानीय प्रभात तारा इंग्लिश स्कूल की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

इन सब ने की शिरकत

कार्यक्रम में रोसड़ा के एसडीपीओ संदीप कुमार के अलावा पटना के उपनिबंधन महानिरीक्षक सुशील कुमार सुमन, एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशक सुशील चौधरी, क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र कुमार, रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्रनाथ वर्मा, यूआर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. शिवशंकर प्रसाद सिंह, डा. परमानंद मिश्र, दिलीप टेक्निकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजीत ठाकुर, विनोद देव, अजय कुमार महतो, डा. शिवव्रत महतो, प्रो. रामाश्रय यादव, इंद्रेश चौधरी, एजुकेशननल ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार नायक, रोसड़ा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के रमेश गामी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

#Tapmanlive