लोकगायिका देवी : खुशी मिली इतनी कि…

राजेश पाठक
10 सितम्बर 2025
Chapra : छपरा कर रहनेवाली लोकगायिका देवी को आखिरकार मातृत्व सुख (Motherhood Happiness) प्राप्त हो गया. इसके साथ ही उनके जीवन का नया अध्याय (New Chapter of life) शुरू हो गया. देवी अविवाहित (Unmarried) हैं. आधुनिक चिकित्सकीय पद्धति से मां बनी हैं. तमाम रुढ़ीवादी बंदिशों को तोड़ उन्होंने इस रूप में मां बनने का साहसिक निर्णय किया और 09 सितम्बर 2025 को उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के ऋषिकेश (Rishikesh) स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) में शल्य चिकित्सा के जरिये एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया. यानी उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई.
दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं
देवी के पिता प्रो. प्रमोद कुमार (Pro. Pramod Kumar) के मुताबिक जच्चा और बच्चा (Mother and Child) दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. फिलहाल दोनों अस्पताल में हैं. इस उपलब्धि से सिर्फ लोकगायिका देवी ही नहीं, परिवार के सभी सदस्य खुश (Happy) हैं. देवी का कहना रहा कि उन्हें बच्चा के रूप में दुनिया का सबकुछ प्राप्त हो गया. प्रो. प्रमोद कुमार के मुताबिक देवी ने जर्मनी (Germany) में रहते हुए स्पर्म बैंक (Sperm Bank) की मदद से चिकित्सकीय देखरेख में गर्भधारण (Pregnancy) किया था. पूरे परिवार को इसकी जानकारी थी. अब बच्चा सुरक्षित दुनिया में आया है तो परिवार के तमाम सदस्य बेहद खुश हैं.
समाज के लिए प्रेरणा
प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि देवी ने ऐसा प्रयास सात साल पहले भी किया था. कृत्रिम रूप से गर्भधारण (Artificial Insemination) की कोशिश की थी. वह कोशिश सफल नहीं हो पायी थी. देवी की बहन हैं नीती कुमार. मौसी बनने की खुशी में उन्होंने ही नवजात की पहली तस्वीर सोशल मीडिया में जारी किया. लोकगायिका देवी के इस निर्णय को सामाजिक रूप से भी एक बड़ी मिसाल मानी जा रही है. जिस भारतीय समाज में कुंवारी मातृत्व (Virgin Motherhood) को लेकर अब भी कई तरह की धारणाएं बनी हुई हैं और तमाम तरह के सवाल खड़े किये जाते हैं. देवी ने चिकित्सकीय पद्धति (Medical Practice) से मां बनकर आधुनिक सोच और स्वतंत्र जीवनशैली का अद्भुत उदाहरण पेश किया है. यह भी साबित कर दिया है कि स्त्री अपनी इच्छा से मातृत्व का सुख प्राप्त कर सकती है. देवी की जिंदगी की यह उपलब्धि निःसंदेह समाज के लिए प्रेरणा (Inspiration for Society) बन सकती है.
#Tapmanlive

