तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

Lawrence Bishnoi Gang : आमिर खान को धमकाया! तीसरी शादी को ‘लव जिहाद’ बताया

एस. के. मिश्रा
20 जुलाई 2026

Mumbai: प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) को कथित रूप से लारेंस बिश्नोई गिरोह की धमकी मिली है. सोशल मीडिया (Social Media) पर इससे संबंधित एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप (Audio clip) वायरल है, जिसे आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने शेयर किया है. दोनों ने खुद को लारेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi Gang) से जुड़ा बताया है. आमिर खान ने हाल में तीसरी शादी (Marriage) की है. आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई का कहना है कि आमिर खान जैसे लोग इस देश में ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दे रहे हैं जो भारतीय संस्कृति (Indian Culture) के खिलाफ है. सनातन धर्म (Sanatan Dharma) और देश के खिलाफ है. वे इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे, जल्द ही उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे.

पुलिस में मामला दर्ज नहीं

हलांकि, कहा यह भी जा रहा है कि आमिर खान या उनकी टीम की ओर से मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को इस संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है. मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी जरूर है, पर उसका आधार सोशल मीडिया ही है. तब भी वह इसकी छानबीन कर रही है, पर मामला दर्ज तभी होगा जब आमिर खान की ओर से ऐसी शिकायत की जायेगी. यहां गौर करनेवाली बात है कि काले हिरण के शिकार (Deer Hunting) को लेकर लारेंस बिश्नोई का फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के साथ विवाद गहराया हुआ है. अब लारेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से कथित तौर पर पहली बार आमिर खान को धमकी दी गयी है.

यह भी पढ़ें :

उर्फी जावेद कामाख्या मंदिर में… दिखीं साध्वी रूप में!

हिन्दू नहीं, ईसाई

लारेंस बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया है उसमें आमिर खान की तीसरी शादी को ‘लव जिहाद’ बताया है. देशवासियों से वादा किया है कि जो कोई भी ऐसी शर्मनाक हरकत को बढ़ावा देगा, उससे वह अपने तरीके से निबटेगा. जो लोग स्टारडम के नाम पर इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उनकी सांसें दबा देगा गिरोह. गौरतलब है कि आमिर खान की तीसरी शादी को नितेश राणे ने भी ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) बताया था. विवाद बढ़ने पर आमिर खान ने स्पस्ट किया था कि उनकी तीनों पत्नियों में से किसी ने भी धर्म परिवर्तन (Religion Change) नहीं किया. इसलिए कि शादियां सिविल मैरेज (Civil Marriage) थी. उनकी तीसरी पत्नी गौरी हैं जो हिंदू नहीं, ईसाई हैं.

***

#TapmanLive