तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

उर्फी जावेद कामाख्या मंदिर में… दिखीं साध्वी रूप में!

पिछले दिनों वह गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में दिखीं. वहां उन्होंने मां कामाख्या का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. माथे पर बड़ा सा लाल टीका, सिर पर दुपट्टा और चुनरी ओढ़ उर्फी जावेद ने मां कामाख्या की पूजा- अर्चना की. इससे भी उन्हें खूब सुर्खियां मिली रही हैं.

तापमान लाइव ब्यूरो
02 जुलाई 2026

Guwahati: यह हैं उर्फी जावेद…सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहना इनका शगल है. सामान्य समझ में इसके लिए अजीबोगरीब हरकतें करती रहती हैं. फैशन (Fashion) और ड्रेसिंग स्टाइल (Dressing style) अक्सर बदलती रहती हैं. किसिम-किसिम के ड्रेस में अदाएं-दर-अदाएं बिखेरती दिखती हैं. यह जान कर हैरानी होगी कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) का बॉलीवुड (Bollywood) से कोई खास रिश्ता नहीं है, तब भी लोकप्रियता (Popularity) अपार है. वह किसी फिल्म अभिनेत्री से कम लोकप्रिय नहीं हैं. उन्हें जानने-समझने वालों के अनुसार ऐसा अनोखे फैशन (Unique Fashions) की अनूठी समझ की वजह से ही है. हालांकि, इसी फैशन को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी तीखी आलोचना भी होती रहती है. उर्फी जावेद मुस्लिम (Muslim) समुदाय से आती हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह किसी एक धर्म को नहीं मानतीं. सभी धर्मों का सम्मान करती हैं. हिंदू (Hindu) धर्म के प्रति श्रद्धा ऐसी कि अक्सर मंदिरों में दर्शन-पूजा करती दिख जाती हैं.

यह भी पढ़ें :

टी-20 क्रिकेट : ईशान किशन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज… पीछे छोड़ दिया अभिषेक शर्मा को

माथे पर लाल टीका, सिर पर चुनरी

पिछले दिनों वह गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर (Maa Kamakhya Temple) में दिखीं. वहां उन्होंने मां कामाख्या का दर्शन कर उनका आशीर्वाद (Blessings) लिया. माथे पर बड़ा सा लाल टीका, सिर पर दुपट्टा और चुनरी ओढ़ उर्फी जावेद ने मां कामाख्या की पूजा-अर्चना की. इससे भी उन्हें खूब सुर्खियां मिली रही हैं. ऐसा इसलिए भी कि हाल में उनके धर्म परिवर्तन (Religion change) की अफवाहें फैली थीं. हिन्दू धर्म अपना लेने और नाम बदलकर ‘रीता भारद्वाज’ रख लेने जैसी बातें प्रचारित हुई थीं. उर्फी जावेद ने इन सबका कड़ा प्रतिवाद किया था. साफ शब्दों में कहा था कि ये तमाम बातें पूरी तरह झूठी हैं. अफवाह फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा था कि उन्होंने अपना नाम और धर्म नहीं बदला है. वह किसी धर्म में यकीन नहीं रखती हैं. साथ में चेतावनी भी दी थी कि वह सिर्फ कपड़ों में ही ‘नंगी’ नहीं हैं, शब्दों में भी ‘नंगी’ हैं.. उनके ऐसा कहने के बाद अफवाहों पर विराम लग गया था.

***

TapmanLive