घर में जरूर रखें… इनमें से कोई एक चीज, मिलेगी शांति, होगी तरक्की!

तापमान लाइव ब्यूरो
22 जनवरी 2026
New Delhi: घर की सुख-शांति से लेकर करियर में सफलता तक, हर जगह वास्तुशास्त्र (Vaastu Shastra) की कुछ बातें बहुत मददगार हो सकती हैं. माता सरस्वती (Maa Saraswati) से जुड़ी पांच चीजों में से कोई एक चीज घर में जरूर रखें. ये नकारात्मकता (Negativity) को खत्म कर आपके आसपास सकारात्मकता (Positivity) का माहौल बनाती हैं.मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है. उनकी मूर्ति घर में रखने और रोज उसकी पूजा करने से जीवन में सफलता और तरक्की मिलती है. वीणा (Veena) सरस्वती की सबसे प्रिय वस्तु है. इसे बहुत पवित्र माना जाता है. घर में रखने से सुख-शांति (Happiness and Peace) का माहौल बना रहता है. रचनात्मकता भी बढ़ती है.

हंस (Hans) सरस्वती का वाहन है. इस कारण इसे शुभ माना जाता है. हंस की तस्वीर घर के ऐसे हिस्से में रखना चाहिए, जहां हर सदस्य की नजर उस पर पड़े. इससे मन हमेशा शांत और प्रसन्न रहता है. मोर पंख (Mor Pankh) को घर में रखना बहुत अच्छा माना जाता है. इसे घर के मंदिर या बच्चों के कमरे में रखना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा उस जगह नहीं रह पाती है. रोज पूजा में अन्य फूलों के साथ कमल (Lotas) के फूल का उपयोग भी करना चाहिए. इससे घर में खुशी और शांति का माहौल बना रहता है. मंदिर में रोज बासी कमल हटाकर ताजा फूल ही रखें. यह काफी फलदायक होता है.
***

