तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

लंबित भुगतान का मामला : संवेदकों ने उठायी एकजुट आवाज

तापमान लाइव ब्यूरो
23 जून 2026
Patna : लंबित भुगतान, मूल्य समायोजन और विभागीय दमन आदि मुद्दों को लेकर बिहार (Bihar) के संवेदकों (Contractors) ने एकजुट आवाज उठायी है.विगत दिनों पटना में हुई विभिन्न कार्य विभागों में कार्यरत संवेदकों की राज्यस्तरीय बैठक में लंबित समस्याओं पर उनकी मुखरता स्पष्ट तौर पर दिखी. उक्त मुद्दों एवं अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और आगे की रणनीति तय की गयी जिसमें आंदोलन का कार्यक्रम भी शामिल है. बैठक को संबोधित करते हुए संवेदक संघ के अध्यक्ष सुयश कुमार (Suyash Kumar) ने इस बात पर गहरा आक्रोश जताया कि संवेदक अपनी जमा पूंजी, बैंक ऋण और सीमित संसाधनों के बल पर राज्य (State) में विकास के कार्यों को गति दे रहे हैं.

गंभीर आर्थिक संकट

लेकिन, वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था (Administrative law) में कार्य करना उनके लिए दंड जैसा हो गया है. उनके मुताबिक विभिन्न विभागों द्वारा तैयार विपत्रों (Bills of exchange) का भुगतान लंबे समय से लंबित है. इसके लिए कोई पहल भी होती नहीं दिख रही है. इससे संवेदकों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है. बैंक ब्याज (Bank interest) का अतिरिक्त बोझ अनावश्यक बढ़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-मध्यम संवेदकों को उठानी पड़ रही है. राज्य सरकार (state government) को इस पर अविलम्ब ध्यान देना चाहिये.

tapmanlive