NEET Paper Leak : सनसनीखेज आरोप: नीट नहीं, निशाने पर… ओबीसी समाज… धर्मेन्द्र प्रधान के बाद कौन?

तापमान लाइव ब्यूरो
28 जुलाई 2026
Patna : नीट पेपर लीक आंदोलन की आड़ में देश के ओबीसी समाज (OBC community) और उसी समाज से आने वाले प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को निशाना बनाया जा रहा है. यह आरोप भाजपा ओबीसी मोर्चा (BJP OBC Morcha) के राष्ट्रीय महामंत्री डा. निखिल आनंद (Dr. Nikhil Anand) ने लगाया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Union Education Minister) धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा है कि फिलहाल ओबीसी समाज के शिक्षा मंत्री की बलि ली गयी है, आगे और भी कुछ हो सकता है. डा. निखिल आनंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि नीट पेपर लीक आंदोलन केवल बहाना था, असली निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओबीसी समाज है.
असली मकसद कुछ और
उन्होंने देशवासियों से राष्ट्रविरोधी (Anti-national) और सनातन विरोधी (Anti-Sanatan) ताकतों के प्रति सतर्क रहने की अपील की. भाजपा नेता ने जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को सीएए-एनआरसी विरोधी शाहीनबाग आंदोलन (Shaheen Bagh Movement) और सिंधु बॉर्डर किसान आंदोलन (Sindhu Border Farmers’ Protest) का तीसरा संस्करण बताते हुए कहा कि इसमें वामपंथी दलों, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, इंडी गठबंधन के दलों के साथ-साथ अर्बन नक्सल, अलगाववादी और आतंकवादी तत्व भी शामिल हैं. उनका कहना रहा कि कहने को मुद्दा शिक्षा का था, लेकिन असली मकसद राष्ट्रवाद (Nationalism) और हिंदू विरोधी (Anti-Hindu) राजनीति को स्थापित करना था. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर संसद से संवाद से बचने और सड़क की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले ही संसदीय बहस से भाग रहे हैं.
tapmanlive

