Lokarpan : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रैक्टिस किट…अभ्यास-केन्द्रित अध्ययन सामग्री

तापमान लाइव ब्यूरो
11 अगस्त 2026
Malout (Punjab) : जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों (Students) के लिए सेवानिवृत्त प्रिंसिपल एवं शिक्षाविद् डा. विजय गर्ग (Dr. Vijay Garg) द्वारा लिखित नयी पुस्तक ‘जवाहर नवोदय विद्यालय प्रैक्टिस किट’ (Jawahar Navodaya Vidyalaya Practice Kit) का लोकार्पण चंद्र मॉडल हाई स्कूल, मलोट के प्रिंसिपल (Principal) चंद्रमोहन (Chandramohan) ने किया. इस अवसर पर प्रिंसिपल चंद्रमोहन ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. ऐसी अभ्यास-आधारित पुस्तकें विद्यार्थियों को परीक्षा (Examination) के पैटर्न को समझने, नियमित अभ्यास करने और अपनी तैयारी का स्वयं मूल्यांकन करने में सहायक हो सकती हैं.
प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के लिए उपयोगी
डा. विजय गर्ग ने बताया कि ‘जवाहर नवोदय विद्यालय प्रैक्टिस किट’ तैयार करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) की तैयारी के लिए व्यवस्थित, सरल और अभ्यास-केंद्रित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है. पुस्तक में विद्यार्थियों की तर्कशक्ति, गणितीय योग्यता, भाषाई समझ और मानसिक क्षमता को विकसित करने के लिए विभिन्न प्रकार की अभ्यास सामग्री शामिल की गयी है. पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों ने डा. विजय गर्ग के इस प्रयास की सराहना की. कहा कि ऐसी उपयोगी अभ्यास पुस्तिकाएं विद्यार्थियों को प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से करने में मददगार साबित हो सकती हैं.
tapmanlive

