तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

यह सब हो सकता है… सर्दियों में दही खाने से

तापमान लाइव ब्यूरो
20 दिसम्बर 2025

New Delhi : आर्युवेद शास्त्र और विज्ञान दोनों का मानना है कि दही (Curd) खाने से कई बीमारियों से बचाव होता है और शरीर मजबूत बनता है. सर्दियों में दही खाना चाहिए या नहीं? सर्दियों में दही खा लेने पर क्या सब हो सकता है? इसका सीधा जवाब है कि सर्दियों के मौसम (Winter Season) में दही खाना सेहत (Health) के लिए बहुत लाभकारी है. सर्दियों में शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर पड़ जाने का खतरा रहता है. इस कारण आहार का खास ध्यान रखना पड़ता है. पोषक तत्वों से परिपूर्ण भोजन बेहद जरूरी होता है.

इम्युनिटी मजबूत होती है

दही इस मौसम में एक ‘सुपरफूड’ (Superfood) साबित हो सकता है. आर्युवेद शास्त्र (Ayurveda Shastra) के अनुसार दही पोषक सात्विक आहार है. यह पाचन शक्ति को बढ़ता है. वात शामत यानि ठंढ़ और जकड़न को कम करता है. सर्दियों में दही खाने से शरीर में उर्जा बढ़ती है. दही में प्रोटीन, कैलियम और विटामिन ‘बी-12′ भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह हड्डियों और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है. दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो पाचनतंत्र (Digestive System) को संतुलित रखता है. इससे इम्युनिटी (Immunity) मजबूत होती है. दही का नियमित सेवन सामान्य सर्दी-जुकाम (Cold and cough) और वायरल इंफेक्शन (Viral Infection) से लड़ने में मदद करता है.

इन बीमारियों में मिलती है राहत

दही में पाये जानेवाले कैल्शियम और विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत रखते हैं. यह कमजोरी या जोड़ो के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है. सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है. दही में मौजूद प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण देते हैं और सूखापन कम करने में सहायक होते हैं. दही का नियमित सेवन रक्त संचरण (Blood Circulation) को बढ़ता है, जिससे शरीर को गर्माहट मिलती है, सुकुन मिलता है.

#Tapmanlive