तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

वार्षिक राशिफल 2026 : वृषभ राशि… सुरक्षा देंगे शनि! भाग्योदय का है योग

धीमी गति से लगातार बढ़ने पर साल 2026 में इस राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है. स्थिर प्रगति और दीर्घकालिक सफलता मिल सकती है. धैर्य, अनुशासन और समझदारी का बेहतर परिणाम मिल सकता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि के लोग शनि की साढ़ेसाती से अप्रभावित रहने से मानसिक दबाव या अनावश्यक भय से मुक्त रहेंगे.

तापमान लाइव ब्यूरो
04 जनवरी 2026

New Delhi : वृषभ राशि (Taurus) के जातक बहुत स्थिर, शांत, सरल व संतुलित स्वभाव के भरोसेमंद, जिम्मेदार और मेहनती होते हैं. जमीन से जुड़े होते हैं, पर भौतिक सुख-सुविधाओं से विशेष लगाव रहता है. धीमी गति से लगातार बढ़ने पर साल 2026 में इस राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है. स्थिर प्रगति और दीर्घकालिक सफलता मिल सकती है. धैर्य, अनुशासन और समझदारी का बेहतर परिणाम मिल सकता है. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक इस राशि के लोग शनि की साढ़ेसाती (Shani Ke Sadhesati) से अप्रभावित रहने से मानसिक दबाव या अनावश्यक भय से मुक्त रहेंगे. शनि अनुकूल और व्यावहारिक प्रभाव में रह स्थायित्व, अनुशासन और सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं. बृहस्पति के प्रभाव से गलत निर्णयों से बचेंगे, आय (Income) में वृद्धि होगी. परिवार में सम्मान बढ़ेगा. शिक्षा (Education) और निर्णय क्षमता में परिपक्वता आयेगी.

हड़बड़ाहट से बचना होगा

वर्ष 2026 धन को बढ़ाने, संभालने और सुरक्षित रखने का है. राहु करियर में नयी सोच और तकनीक, डिजिटल और आधुनिक क्षेत्रों में अवसर प्रदान करेगा. लेकिन, जल्द अमीर बनने की हड़बड़ाहट से बचना होगा. केतु आंतरिक संतुलन बनाये रखेगा. इच्छाएं असीमित नहीं होने देगा. प्रेम व रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा. दांपत्य जीवन (Married Life) में परेशानियोें से जूझना होगा. मनमुटाव व टकराव से माहौल तनावपूर्ण रहेगा. पारिवारिक जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा. शारीरिक व मानसिक सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. करियर-कारोबार (Career-Business) काफी लाभदायक रहेगा. आर्थिक रूकावट दूर हो जायेगी. निवेश फायदेमंद साबित होगा.

स्थिर प्रगति होगी

वर्ष 2026 की प्रथम तिमाही यानी जनवरी से मार्च के दौरान स्थिर प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. खर्च नियंत्रित रहेंगे. प्रेम और दांपत्य जीवन में समझदारी बढ़ेगी. स्वास्थ्य (Health) सामान्य रहेगा. छात्रों के लिए यह समय बेहतर रहेगा. द्वितीय तिमाही यानी अप्रैल से जून 2026 के बीच करियर और व्यवसाय में नये अवसर मिलेंगे. जिम्मेदारी बढ़ेगी, पदोन्नति मिलेगी, कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. निवेश के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है. प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा. दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग बढ़ेगा. स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें.

यह भी पढ़ें :

वार्षिक राशिफल 2026 : मेष राशि… शनि की साढ़ेसाती बचायेंगे बृहस्पति!

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

तृतीय तिमाही यानी जुलाई से सितम्बर में पूर्व में किये प्रयासों का फल मिलने लगेगा. करियर में पहचान, सम्मान और स्थायित्व मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. संपत्ति, वाहन या निवेश से लाभ मिलेगा. प्रेम और दांपत्य जीवन में स्थिरता आयेगी. रिश्तों में मधुरता रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. छात्रों के लिए यह समय परिणाम देने वाला है. अंतिम तिमाही यानी अक्तूबर से दिसम्बर संतोष और सुरक्षा लेकर आयेगी. आर्थिक संतुलन बना रहेगा. पारिवारिक सुख मिलेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता गहरायेगी. विवाह (Marriage) या परिवार विस्तार के योग हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)

***

#Tapmanlive