वार्षिक राशिफल 2026 : कर्क… खुलेगा समृद्धि का द्वार, अबाधित रहेगी सफलता

नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. व्यवसायी वर्ग के लिए साल की शुरुआत हल्की-फुल्की चुनौतियों के साथ होगी. कुछ दूसरी अड़चनें भी पैदा हो सकती हैं. लेकिन, बाद का समय काफी लाभदायक होगा. मुनाफा बढ़ेगा, कारोबार का विस्तार होगा. साझे के व्यापार में परिवार का समर्थन काफी मायने रखेगा.

तापमान लाइव ब्यूरो
07 जनवरी 2026
New Delhi: कर्क राशि के जातक सरल-सहज समझ के संवेदनशील (Sensitive) और बुद्धिमान (Intelligent) होते हैं. दूसरे के हितों का भी ख्याल रखते हैं. कल्पनाशीलता (Imagination) और रचनात्मकता (Creativity) उनमें काफी गहरी होती है. स्वभाव स्नेही होता है और अपनी सीमाओं में रहते हैं. इस राशि के लोगों के लिए वर्ष 2026 चुनौतियों, संभावनाओं और खुशियों से भरा रहेगा. चंद्रमा की संवेदनशीलता और बृहस्पति का विस्तारवाद स्थिरता और समृद्धि का द्वार खोलेगा. साल के शुरू में ही बृहस्पति का शुभ प्रभाव घर-परिवार और भूमि-वाहन को लेकर मानसिक शांति देगा. शनि धैर्य, अनुशासन और खर्च पर नियंत्रण रखने के प्रति सचेत करेगा. इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती (Saturn’s Sade Sati) जैसी कोई कठोर स्थिति नहीं है, इसलिए सफलता अबाधित रहेगी.
पदोन्नति मिलेगी
आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष 2026 सशक्त रहेगा. करियर में स्थिरता बनी रहेगी, वित्तीय स्थिति संतुलित रहेगी. बृहस्पति के प्रभाव का फल होगा कि वरीय अधिकारियों का सहयोग, नयी जिम्मेदारियां (Responsibilities) और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा. नौकरी (Job) में पदोन्नति (Promotion) मिल सकती है. व्यवसायी वर्ग के लिए साल की शुरुआत हल्की-फुल्की चुनौतियों (Challenges) के साथ होगी. कुछ दूसरी अड़चनें भी पैदा हो सकती हैं. लेकिन, बाद का समय काफी लाभदायक होगा. मुनाफा बढ़ेगा, कारोबार का विस्तार होगा. साझे के व्यापार (Besuness) में परिवार का समर्थन काफी मायने रखेगा. दूरस्थ कार्य, विदेशी नेटवर्क (Foreign Network) और डिजिटल प्लेटफार्म (Digital Platform) से जुड़ाव करियर को नयी दिशा दे सकता है. स्थिरता के साथ तरक्की होगी और भरोसेमंद व्यक्तित्व के रूप में उभार मिलेगा. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं.
यह भी पढ़ें :
वार्षिक राशिफल 2026 : मिथुन… मिलेंगे कई अवसर, भाग्य से होगी तरक्की
सुलझ जायेंगे विवाद
कर्क राशि (Cancer) के जातकों के लिए प्रेम के मामले में 2026 भावनात्मक गहराई और परिपक्व संवाद का साल होगा. अविवाहितों (Unmarried) के विवाह (Marriage) के योग बन रहे हैं. घर-परिवार और बच्चों के हित में निर्णय लेने पड़ जायेंगे. दाम्पत्य जीवन (Married Life) में कुछ उलझनें पैदा हो सकती हैं. संवाद में स्पष्टता, धैर्य और विश्वास भरना होगा. रिश्तों में अस्थिरता मिट जायेगी. पारिवारिक विवाद सुलझ जायेंगे. बात सेहत की, तो चंद्रमा का प्रभाव मानसिक तनाव, चिंता और नींद संबंधित परेशानियां पैदा कर सकता है. संवेदनशीलता जनित भावनात्मक थकान और पाचन (Digestion) संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं. अनुशासित दिनचर्या अपनानी होगी. इस राशि के छात्रों के लिए वर्ष 2026 अनुकूल रहेगा. अध्ययन में एकाग्रता, परिवार का सहयोग और आत्मविश्वास बना रहेगा. साल के मध्य में पढ़ाई-लिखाई से मन भटक सकता है. ध्यान और योग करें. लक्ष्य उसमें केन्द्रित रहेगा.
(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)
***

