तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

वार्षिक राशिफल 2026 : मिथुन… मिलेंगे कई अवसर, भाग्य से होगी तरक्की

वर्ष 2026 मिथुन राशि वालों के परिश्रम को सफलता दिलायेगा. करियर में बदलाव से बचें. समय अनुकूल नहीं है. रोजगार तलाश रहे लोगों को वर्ष की प्रथम तिमाही में अवसर मिल सकते हैं. वित्तीय निर्णय सोच-समझ कर लें. कारोबार में सावधानी बरतें. नये निवेश से फिलहाल दूर रहें.

तापमान लाइव ब्यूरो
05 जनवरी 2026

New Delhi : मिथुन राशि के जातक अनिश्चित व अप्रत्याशित स्वभाव के रहने के बाद भी बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. शिक्षा (Education) और साहित्य (Sahitya) में उनकी विशेष रुचि रहती है. रिश्तों के महत्व को वे अच्छी तरह समझते हैं, महत्व देते हैं. मिथुन राशि (Gemini) के जातकों के द्वार पर दस्तक दे रहा भाग्य बदलाव से नहीं, सुनियोेजित ढंग से किये जाने वाले प्रयासों और सही समय पर लिये गये सूझबूझ भरे निर्णयों से सफलता दिलायेगा. शनि की साढ़ेसाती (Shani’s Sade Sati) का दुष्प्रभाव इस राशि पर नहीं रहने से संतुलित और स्थिर उन्नति का योग बनता है.

बदलाव से बचें

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) बताता है कि वर्ष 2026 मिथुन राशि वालों के परिश्रम को सफलता दिलायेगा. करियर में बदलाव से बचें. समय अनुकूल नहीं है. रोजगार तलाश रहे लोगों को वर्ष की प्रथम तिमाही में अवसर मिल सकते हैं. वित्तीय निर्णय सोच-समझ कर लें. कारोबार में सावधानी बरतें. नये निवेश से फिलहाल दूर रहें. वैसे, इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह वर्ष साझेदारी (Partnership), ऑनलाइन विस्तार (Online Extension) और आधुनिक तकनीक (Modern Technology) अपनाने के ख्याल से उपयुक्त है. ऐसा करने से व्यवसाय अधिक स्थिर हो सकता है.

सतर्कता बरतें

वर्ष 2026 आर्थिक दृष्टि से स्थिर रहेगा. आय (Income) के स्रोत बढ़ेंगे, अटका हुआ धन मिल सकता है. बचत और निवेश, दोनों में समझदारी की जरूरत होगी. दीर्घकालिक निवेश (Investment) लाभ देगा. वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और बजट प्रबंधन का अनुपालन करें. जल्दीबाजी से बचना हितकर होगा.

यह भी पढ़ें :

वार्षिक राशिफल 2026 : वृषभ राशि… सुरक्षा देंगे शनि! भाग्योदय का है योग

परिपक्वता आयेगी

पिछली कुछ बातों से पारिवारिक रिश्तों में परेशानी होगी. भावनात्मक रूप से खुद को प्रतिकूलता में गिरा महसूस करेंगे. परन्तु, बदलते वक्त के साथ सकारात्मक पहल से स्थिरता व स्पष्टता लौट आयेगी. संवाद और विश्वास की नींव पर खड़ा प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगे. पर, अनावश्यक शंका और तर्क-वितर्क से परहेज करना होगा. अविवाहितों (Unmarried) के लिए वर्ष 2026 का उत्तरार्द्ध अनुकूल है. जीवन साथी मिलने के योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन (Married Life) में परिपक्वता आयेगी, समझदारी बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें :

वार्षिक राशिफल 2026 : मेष राशि… शनि की साढ़ेसाती बचायेंगे बृहस्पति!

सेहत सामान्य रहेगी

मिथुन राशि के छात्रों को अध्ययन (Study) के नये अवसर प्राप्त होंगे. जो छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता परीक्षाओं (Competitive Exams), उच्च शिक्षा (Higher Education) या शोध आधरित अध्ययन की तैयारी कर हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल है. सेहत (Health) की दृष्टि से वर्ष 2026 सामान्य रहेगा. लेकिन, मानसिक थकान और चिंतन की अधिकता स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. योग (Yoga) और ध्यान करें. बृहस्पति का हाथ सिर पर है इसलिए आध्यात्मिक सक्रियता से मन और दिमाग शांत रहेगा. बुध ग्रह को मजबूत और संतुलित रखने के लिए सरल, व्यावहारिक और प्रभावी उपाय करें. हर बुधवार को गणेश जी की उपासना से सुकून मिलेगा.

***

(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)
#Tapmanlive