तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

वार्षिक राशिफल 2026 : सिंह… बदलाव का वर्ष, दीर्घकालिक सफलता

शुरुआती आर्थिक दिक्कतों के बावजूद करियर और कारोबार के क्षेत्र में इस साल नये अवसर मिलेंगे और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. लेकिन, निर्णय जल्दीबाजी में नहीं लेने होंगे. सधी रणनीति, खामोश परिश्रम और आत्मपरीक्षण से दीर्घकालिक सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा लोगों को अनुशासित रहना होगा. वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाये रखना होगा.

तापमान लाइव ब्यूरो
08 जनवरी 2026

New Delhi: सिंह राशि (leo) के जातक रचनात्मक सोच से भरे महत्वाकांक्षी, शक्तिशाली, साहसी और सहृदय स्वभाव के होते हैं. इनमें नेतृत्व का स्वाभाविक गुण होता है. जोखिम उठाने की क्षमता भी रहती है. परन्तु, यदा-कदा अभिमान भी छा जाता है, तब नकारात्मकता आ जाती है. इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 ने सफलता का द्वार खोल रखा है. ढेर सारी खुशियां देने वाला है. पर, ज्योतिष शास्त्र (Astrology) आगाह करता है कि इसके लिए पराक्रम और साहस का उपयोग बड़ी सावधानी से करना होगा. बृहस्पति तरक्की व मान-सम्मान दिलायेंगे, तो शनि धैर्य, अनुशासन और परिपक्वता प्रदर्शित करने को बाध्य करेंगे. एक तरह से कहें, तो 2026 सिंह राशि वालों के लिए उन्नति और उत्साह (Progress and Enthusiasm) भरे बदलाव का वर्ष साबित हो सकता है. पर, काम समझदारी और विवेक से करना होगा.

अनुशासित रहना होगा

शुरुआती आर्थिक दिक्कतों के बावजूद करियर और कारोबार (Besuness) के क्षेत्र में इस साल नये अवसर मिलेंगे और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. लेकिन, निर्णय जल्दीबाजी में नहीं लेने होंगे. सधी रणनीति, खामोश परिश्रम और आत्मपरीक्षण से दीर्घकालिक सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा (Employed) लोगों को अनुशासित रहना होगा. वरिष्ठों (seniors) के साथ तालमेल बनाये रखना होगा. विभाग परिवर्तन, नौकरी परिवर्तन या बड़े जोखिम वाले प्रोजेक्ट पर अमल करना चाहते हैं, तो काफी सोच विचार कर ही कदम उठायें. व्यवसायियों (Businessmen) की उन्नति स्थिर गति से होगी. निवेश (Investment) के मामले में सतर्कता बरतने की जरूरत है. बृहस्पति आय (Income) बढ़ायेंगे, पर शनि खर्च, कर्ज और निवेश के मामले में नियंत्रण रखेंगे. खर्च अचानक बढ़ सकता है. इसलिए वर्ष की शुरुआत से ही बचत आवश्यक है. विचारों व रणनीतियों को लागू कर सकते हैं, कामयाबी मिलेगी. दूसरों के मामले में दखल देने से बचें.

यह भी पढ़ें :

वार्षिक राशिफल 2026 : कर्क… खुलेगा समृद्धि का द्वार, अबाधित रहेगी सफलता

लक्ष्य निर्धारण का वर्ष

सिंह राशि के जातक इस वर्ष सेहत (Health) के मामले में विशेष सावधानी बरतें. शनि की अष्टम ढैय्या का प्रभाव शारीरिक और मानसिक (Physical and Mental) दोनों स्तरों पर दिखायी दे सकता है. अत्यधिक कार्यभार, अनियमित नींद और तनावपूर्ण परिस्थितियां अनेक तरह की समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं. स्वास्थ्य से जुड़ीं कुछ पुरानी परेशानियां फिर से पैदा हो जा सकती हैं. नियमित स्वास्थ्य जांच (Health Checkup) और जीवनशैली (lifestyle) में अनुशासन (Discipline) जरूरी है. योग (Yoga), प्राणायाम (Pranayama), ध्यान (Meditation) और सूर्यनमस्कार (Suryanamaskar) शारीरिक बल के साथ मानसिक स्थिरता और धैर्य बढ़ायेंगे. दांपत्य जीवन (Married Life) में उतार चढ़ाव रहेगा. पारिवारिक माहौल ठीकठाक रहेगा. सिंह राशि के छात्रों (Students) के लिए यह वर्ष लक्ष्य निर्धारण का है. प्रतियोगिता परीक्षाओं (Competitive Exams) में सफलता मिलेगी. लेकिन, इसके लिए निरंतर अभ्यास, समय प्रबंधन और मानसिक स्थिरता पर ध्यान देना होगा. विषय या करियर (Career) बदलने पर सोच विचार कर निर्णय लेना होगा.

(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)

***

#Tapmanlive