तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर सम्मानित

तापमान लाइव ब्यूरो
09 जनवरी 2026

Patna: समस्तीपुर (Samastipur) के लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर (Prafulla Chandra Thakur) को साहित्य वाचस्पति भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि ‘साहित्य सुधाकर’ प्रदान किया गया. देश की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा (राजस्थान) के तत्वावधान में 05 से 07 जनवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में उन्हें अंगवस्त्र, माला, उत्तरीय, श्रीफल, मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ जी की छवि, सम्मान पत्र और सम्मान राशि देश भर से आए कई दर्जन साहित्यकारों के बीच प्रदान किया गया. समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अमर सिंह वधान, डॉ. राहुल, डॉ. जयप्रकाश, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉ. सुरेन्द्र सार्थक, महेश बोहरे, गीता गीत, अजय अनुरागी, ओमप्रकाश कादयान, इंदिरा त्रिवेदी, प्रभात कुमार सिंघल, डॉ. मनीषा, वर्षा सिंह, योगिता जोशी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे.

***

#Tapmanlive