वार्षिक राशिफल 2026 : तुला… खुलेंगे किस्मत के द्वार, मिलेगा मनचाहा लाभ!

करियर और कारोबार के क्षेत्र में यह साल शक्ति, दिशा और गति देगा. उन्नति, सम्मान और अवसर लेकर तो आयेगा, पर शुरुआत में कुछ चुनौतियों से भी साबका पड़ सकता है. नौकरी में बदलाव, पदोन्नति, विभाग परिवर्तन, नयी जिम्मदारी मिलने के योग बन रहे हैं. परंतु, विरोधी इसमें अड़चन डाल सकते हैं.

तापमान लाइव ब्यूरो
10 जनवरी 2026
New Delhi: तुला राशि (Libra) के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के कूटनीतिक और न्यायप्रिय स्वभाव वाले होते हैं. समाजिकता और रिश्तों को निभाना उनकी खासियत होती है. वाकपटुता और बौद्धिकता ऐसी कि किसी भी समस्या को झट से सुलझा देते हैं. इस कारण भी लोकप्रिय होते हैं. परंतु, किसी मसले पर ज्यादा चिंतन-मनन करने की वजह से कभी-कभार कुछ उलझनों का भी सामना करना पड़ जाता है. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) बताता है कि इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 सशक्त व प्रेरणादायक रहेगा. कई मामलों में बदलाव आयेंगे. नयी चुनौतियां खड़ी होंगी. उन चुनौतियों का धैर्य और समझदारी से सामना करना होगा.
मेहनत और लगन
यह वर्ष तुला राशि के उन जातकों के लिए विशेष शुभ है जो बौद्धिक निर्णय, व्यावहारिक सोच और कूटनीति के बल पर आगे बढ़ते हैं. करियर (Career) और कारोबार (Business) के क्षेत्र में यह साल शक्ति, दिशा और गति देगा. उन्नति, सम्मान और अवसर लेकर तो आयेगा, पर शुरुआत में कुछ चुनौतियों से भी साबका पड़ सकता है. नौकरी में बदलाव, पदोन्नति, विभाग परिवर्तन, नयी जिम्मदारी मिलने के योग बन रहे हैं. परंतु, विरोधी इसमें अड़चन डाल सकते हैं. ग्रहों की स्थिति तो सहायक दिख ही रही है, अपनी मेहनत और लगन से उन विरोधियों पर विजय पा ले सकते हैं.
निवेश के लिए उपयुक्त
व्यावसायिक (Commercial) दृष्टिकोण से यह वर्ष साझेदारी (Partnership), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (International Business), आयात-निर्यात (Import-Export) तथा ऑनलाइन सेवाओं (Online Services) के लिए अनुकूल दिख रहा है. वर्ष 2026 आर्थिक दृष्टि से स्थिरता और समृद्धि का संकेत देता है. ऋण प्राप्ति और उसके सफल उपयोग की संभावनाएं दिखती हैं. व्यवसाय का विस्तार और संपत्ति में निवेश (Investment) के लिए समय उपयुक्त है. विरासत, बीमा, साझेदारी के कारोबार से लाभ मिल सकता है. देनदारियों, अदालती मामलों-विवादों का समाधान हो सकता है. इससे आर्थिक बोझ कम होगा. संपति की खरीद और निवेश के भी योग बन रहे हैं.
रिश्तों में गर्माहट
प्रेम प्रसंग (Love Affair) में स्थिरता आयेगी और सीख भी मिलेगी. समस्याओं का समाधान होगा. रिश्तों में गर्माहट आयेगी. दांपत्य जीवन (Married Life) में सामंजस्य रहेगा. घर-परिवार का माहौल शांत और खुशमय रहेगा. अविवाहितों (Unmarried) के लिए उपयुक्त साथी मिलने और प्रेम संबंधों के विवाह (Marriage) में बदलने के योग हैं. यह वर्ष उन जातकों को मजबूत-भावनात्मक स्थिरता देता दिख रहा है जो आदर्शवाद के साथ वास्तविकता को भी स्वीकार करते हैं.
यह भी पढ़ें :
वार्षिक राशिफल 2026 : कन्या… भाग्यशाली साबित होगा, मिलेंगे नये अवसर
सतर्कता आवश्यक
सेहत (Health) की दृष्टि से वर्ष 2026 उन लोगों के लिए राहत लायेगा जो तनाव, पुराने रोग या कानूनी मामलों को लेकर मानसिक दबाव में थे. वर्ष के आरंभ में सतर्कता आश्वयक है. सही उपचार, योग और संयम पर ध्यान देना होगा. तनाव पर काबू, नींद और आहार सुरक्षा कवच साबित होंगे. छात्रों (Students) के लिए यह वर्ष प्रतियोगिताओं (Competitions) में सफलता, आत्मविश्वास (Self-confidence) और करियर निर्धारण का है. विभिन्न क्षेत्रों में अवसर मौजूद हैं. ग्रह-स्थिति, धैर्य और रणनीति प्रदान कर रही है. इससे सफलता मिल सकती है. पर, इसके लिए अनुशासन, समय प्रबंधन और मानसिक संतुलन पर भी खास ध्यान देना होगा.
(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)
***

