तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

वार्षिक राशिफल 2026 : कन्या… भाग्यशाली साबित होगा, मिलेंगे नये अवसर

कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 सकारात्मक बदलाव लेकर आयेगा. संगठन, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना संतुलित विकास के साथ सफलता दिलायेगी. व्यक्तिगत जीवन, करियर-कारोबार और धन-संपत्ति से जुड़े मामले चिंता बढ़ा सकते हैं. पर, व्यावहारिक सोच, धैर्य, समझदारी और अनुशासन से काम करने पर इस चिंता से मुक्ति पा ले सकते हैं. कहा जा सकता है कि यह वर्ष उनके लिए अवसरों और चुनौतियों का मिलाजुला रूप लिये होगा.

तापमान लाइव ब्यूरो
09 जनवरी 2026

New Delhi : कन्या राशि (Virgo) के जातक तर्कशीलता के गुणों से भरे विनम्र स्वभाव के कुशल व व्यावहारिक होते हैं. जमीन से जुड़े होने के कारण व्यवस्थित जीवन जीना चाहते हैं. भावनाओं से ज्यादा तथ्यों को महत्व देते हैं इसलिए ईमानदार और स्पष्टवादी होते हैं. विवेकशीलता ऐसे लोगों की खासियत होती है. मेहनती इतने होते हैं कि सबकुछ अपने दम पर अर्जित करते हैं. अध्ययनशील और समीक्षक होने की वजह से मीन-मेख निकालने की आदत होती है. इसके चलते कभी-कभी मजाक का पात्र भी बन जाया करते हैं.

मिलाजुला फल मिलेगा

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 सकारात्मक बदलाव लेकर आयेगा. संगठन, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना संतुलित विकास के साथ सफलता (Success) दिलायेगी. व्यक्तिगत जीवन, करियर-कारोबार और धन-संपत्ति से जुड़े मामले चिंता बढ़ा सकते हैं. पर, व्यावहारिक सोच, धैर्य, समझदारी और अनुशासन से काम करने पर इस चिंता से मुक्ति पा ले सकते हैं. कहा जा सकता है कि यह वर्ष उनके लिए अवसरों और चुनौतियों का मिलाजुला रूप लिये होगा. करियर (Career), व्यापार (Besuness) और आर्थिक (Economic) मामलों में तरक्की (Progress) होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा (Social Prestige) बढ़ेगी, मान-सम्मान (Honor and Respect) मिलेगा. पहचान विस्तृत होगी. विचारों को महत्व मिलेगा.

साझे का कारोबार

करियर और कारोबार के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण होगा. तकनीकी शिक्षा (Technical Education), लेखा (Accounting), कंसल्टिंग (Consulting), स्वास्थ्य (Health), डिजिटल (Digitel) और अनुसंधान (Research) के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए वर्ष 2026 भाग्यशाली (lucky) साबित होगा. कारोबार में नये अवसर मिल सकते हैं. व्यवसायियों के लिए साझे का कारोबार अच्छा परिणाम दे सकता है. लेकिन, ऐसी किसी भागीदारी के मामले में सावधान और पारदर्शिता बरतनी होगी. नौकरी पेशा लोगों को नयी जिम्मेदारियां मिलेगी. पदोन्नति (Promotion) के योग भी बन रहे हैं. आये के नये स्रोत बन सकते हैं. साथ में खर्च भी बढ़ेंगे. दीर्घकालिक निवेश बचत योजनाओं और संपत्ति में निवेश (Investment) से लाभ मिलेंगे.

सतर्क रहना होगा

दांपत्य जीवन (Married Life) में कुछ अधिक सतर्क रहना होगा.संबंधों को बेहतर बनाये रखने के लिए धैर्य और विश्वासपूर्ण तरीके से संवाद कायम करना होगा. राहु-केतु और शनि का प्रभाव साझेदारी, विवाह (Marriage) और लंबे समय के रिश्तों में गलतफहमी भर तनाव और भावनात्मक दूरी ला सकता है. रिश्तों व निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी. विवाह के मामले में जल्दबाजी में कोई निर्णय करना हितकर नहीं होगा. घर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल सकारात्मक और सुखमय रहेगा.

यह भी पढ़ें :

वार्षिक राशिफल 2026 : सिंह… बदलाव का वर्ष, दीर्घकालिक सफलता

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण

सेहत के मामले में वर्ष 2026 मानसिक तनाव (Mental Stress), पाचन तंत्र और सांस से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता है. काम के दबाव (Work Pressure) और यात्रा जनित थकान, नींद में कमी सेहत की बाबत चिंता बढ़ा सकती है. योग (Yoga) और ध्यान (Meditation) से राहत मिल सकती है. दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत होगी. इस राशि के छात्रों (Students) के लिए वर्ष 2026 शोध और कौशल विकास (Skill Development) के मामले में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. प्रतियोगिता परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ संवाद मिल सकता है. कन्या राशि के जातकों को बुध और गुरु की स्थिति संतुलित एवं अनुकूल बनाने के लिए धार्मिक एवं व्यवहारिक उपाय करने होंगे.

(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)

***

#Tapmanlive