सीतामढ़ी: बदल रही सूरत बागमती तटबंध की

मदनमोहन ठाकुर
12 जनवरी 2026
Sitamarhi: जिले के रून्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र में विकास का विस्तृत रूप दिखने लगा है. प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले बागमती (Bagmati) तटबंध (Tatabandh) के मजबूतीकरण, पक्कीकरण और सौन्दर्यीकरण के रूप में. तटबंध पर पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है. निर्माण का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है. सीतामढ़ी से बेलवा घाट (शिवहर) तक तकरीबन 50 किलोमीटर की दूरी में हो रहे सड़क निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा तो उपलब्ध होगी ही, इससे तटबंध के टूटने और बार-बार बांधने की समस्या का समाधान खुद-ब-खुद निकल जायेगा. इसके लिए रून्नीसैदपुर (Runnisaidpur) के जदयू (JDU) विधायक (MLA) पंकज कुमार मिश्र (Pankaj Kumar Mishra) और तिलकताजपुर निवासी जिला परिषद (District Board) की उपाध्यक्ष (Vice President) संझा देवी के समाजसेवी पति श्रीनारायण सिंह की हुई सकारात्मक पहल की खूब चर्चा हो रही है. रामसखा चौधरी और रामस्नेही पांडेय जैसे समाजहित सोचने वाले लोग इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं.

दही-चूड़ा का भोज
इस बीच जिला परिषद की उपाध्यक्ष संझा देवी (Sanjha Devi) के पति श्रीनारायण सिंह (Shreenarayan Singh) ने मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के उपलक्ष्य में रविवार को तिलकताजपुर (Tilaktajpur) स्थित अपने पैतृक आवास पर दही-चूड़ा, जलेबी का भोज आयोजित किया. इसमें सीतामढ़ी के जदयू सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर (MP Devesh Chandra Thakur), सुरसंड (Sursand) के जदयू विधायक प्रो. नागेन्द्र राउत (Pro. Nagendra Raut), रून्नीसैदपुर के जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्र, सीतामढ़ी के भाजपा (BJP) विधायक सुनील कुमार पिंटू (Sunil Kumar Pintu), रीगा (Reega) के भाजपा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद (Bidyanath Prasad), परिहार (Parihar) की भाजपा विधायक गायत्री देवी (Gaytree Devi, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma), पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव (Ramnaresh Prasad Yadav) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश चन्द्र झा (Umesh Chandra Jha) की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा. भोज के बाद जिला परिषद की उपाध्यक्ष संझा देवी और उनके पति श्रीनाराण सिंह ने उक्त तमाम गण्यमान्य लोगों को सम्मानित भी किया. इस आयोजन से क्षेत्रीय राजनीति में श्रीनारायण सिंह की साख और अधिक जम गयी है. दही-चूड़ा भोज का प्रबंधन बाजपट्टी के जिला पार्षद प्रवीण कुमार गुड्डू ने संभाल रखा था.
***

