तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

वार्षिक राशिफल 2026 : धनु राशि… स्थान परिवर्त्तन संभव, आयेगी आर्थिक समृद्धि

धनु राशि के लोगों के लिए वर्ष 2026 चुनौती और प्रगति का आदर्श मिश्रित साल साबित होगा. शनि की ढैय्या का मानसिक और पारिवारिक जीवन पर असर दिखेगा. गृह-सुख, धन-संपत्ति, माता और वाहन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. गुरु का प्रभाव अवसर उपलब्ध करायेगा, अनुकूलता लायेगा.

तापमान लाइव ब्यूरो
13 जनवरी 2026

New Delhi: धनु राशि (Sagittarius) के जातक नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण, स्वतंत्र विचारों वाले खुशमिजाज, उत्साही और यात्रा प्र्रेमी होते हैं. आशावादी, बहिर्मुखी और ज्ञानी होते हैं. धर्म में आस्था रखते हुए भी भाग्य पर नहीं, कर्म पर विश्वास करते हैं. भाग्य के निर्माता स्वयं होते हैं. ईमानदार और वफादार होने के साथ जिद्दी और जल्दबाज होते हैं. इस कारण कभी-कभी संकट में फंस जाते हैं. शारीरिक रूप से मजबूत और सक्रिय रहते हैं. अध्यापन, कानून और प्रकाशन के क्षेत्र में सफल होते हैं.

आदर्श मिश्रित साल

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक धनु राशि के लोगों के लिए वर्ष 2026 चुनौती और प्रगति का आदर्श मिश्रित साल साबित होगा. शनि की ढैय्या का मानसिक और पारिवारिक जीवन पर असर दिखेगा. गृह-सुख, धन-संपत्ति, माता और वाहन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. गुरु का प्रभाव अवसर उपलब्ध करायेगा, अनुकूलता लायेगा. परन्तु, घर-परिवार से जुड़े मतभेद, असहमति या असंतुलन मानसिक तनाव बनाये रख सकता है. इस साल घर या जमीन खरीदने का योग तो नहीं दिख रहा है, पर स्थान परिवर्तन, आवास बदलने या किराये के मकान में रहने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं.

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

प्रेम-संबंध (love Affair), धन-संपत्ति (Wealth and Property) और शिक्षा (Education) के मामले में यह वर्ष संतुलन, सुधार और प्रगति का मार्ग खोलेगा. लेकिन, स्थिरता कठिन होगी. जिम्मेदारी, सहनशीलता और समायोजन से कठिनाई कम हो सकती है. करियर-कारोबार (Career-Business) के क्षेत्र में 2026 सीख, संघर्ष और सफलता का साल रहेगा. सरकारी क्षेत्र, शिक्षा, मीडिया, व्यापार और कानून के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा वालों के विभाग परिवर्तन या स्थानांतरण (Transfer) का योग बनता दिख रहा है. यह परिवर्तन कालांतर में लाभकारी सिद्ध हो सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस साल निवेश और विस्तार पर सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा. पूर्व से चल रहे प्रयास को मंजिल मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. गुरु धन अर्जन के अवसर प्रदान करेंगे, शनि अप्रत्याशित खर्च का रास्ता निकालेंगे.

स्थिरता आयेगी

वर्ष 2026 प्रेम संबंधों में सकारात्मकता और आत्मीयता लायेगा. प्रेम और विवाह में संवाद और सहनशीलता काफी महत्व रखेगी. दांपत्य जीवन (Married Life) में गलतफहमी दूर होगी, स्थिरता आयेगी. मुस्कान खिलायेगी. अविवाहितों (Unmarried) के विवाह का योग बनेगा. पारिवारिक मामलों में संवेदनशील (Sensitive) रहना होगा. आर्थिक (Economic) निर्णयों को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. संबंध केवल भावनाओं से नहीं, सहनशीलता और जिम्मेदारी से चलते हैं, यह समझदारी पैदा करनी होगी.

यह भी पढ़ें :

वार्षिक राशिफल 2026 : तुला… खुलेंगे किस्मत के द्वार, मिलेगा मनचाहा लाभ!

विदेश में पढ़ाई के योग

साल 2026 मानसिक तनाव और शारीरिक थकान उत्पन्न कर सकता है. शनि की ढैय्या नींद की कमी, अवसाद, चिंता, सीना और पेट से संबंधित कष्ट, गर्दन-कंधे या पीठ दर्द का कारण बन सकती है. वाहन से चोट, दुर्घटना हो सकती है. सावधानी बरतनी होगी. योग और ध्यान के साथ पर्याप्त नींद आवश्यक है. छात्रों (Students) को 2026 में बेहतर परिणम मिल सकता है. विदेश में पढ़ाई के योग बन रहे हैं. घर-परिवार के बिगड़े माहौल के कारण पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटक सकता है. जो छात्र अनुशासन (Discipline) अपनायेंगे, उनके लिए अवसर (Opportunity) ही अवसर है.

(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)

***

#Tapmanlive