तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

छिदवाना है नाक-कान… तो रखें इन बातों का ध्यान!

तापमान लाइव ब्यूरो
20 जनवरी 2026

New Delhi: नाक (Nose) और कान (Ear) छिदवाने की परंपरा बहुत पुरानी है. किसी एक में नहीं, हर समाज में ऐसा होता है. बगैर किसी हिचक या झिझक के लोग कम उम्र में ही बच्चियों (Girls) के नाक-कान छिदवा देते हैं. कुछ शौकिया लोग भी होते हैं, जो बड़े होकर नाक-कान छिदवाते हैं. वर्तमान में कान छिदवाना ‘स्टाइल ट्रेंड’ हो गया है. पुरुष और महिलाएं दोनों आकर्षक दिखने के लिए नाक-कान छिदवा रहे हैं. लेकिन, उन्हें शायद ही मालूम होगा कि कान छिदवाने के दौरान बरती गयी छोटी-सी लापरवाही (Negligence) भी भविष्य में बड़ी समस्या (Problem) बन जा सकती है. यहां ऐसी पांच सावधानियां बतायी जा रही हैं. जिन पर नाक-कान छिदवाने के वक्त ध्यान देने की जरूरत है.

तब नहीं छिदवायें

नाक-कान छिदवाने के दौरान सबसे पहले इस पर ध्यान रखना चाहिये के त्वचा (Skin) पर किसी प्रकार की फूंसी, पिंपल या एलर्जी जैसी कोई बात नहीं हो. अगर ऐसा हो, तो नाक-कान नहीं छिदवायें. इस पर ध्यान नहीं देने पर भविष्य में वैक्टीरियल इन्फेक्शन (Bacterial Infection) हो सकता है. किसी प्रामाणिक जगह पर पेशेवर छेदक से ही नाक और कान छिदवायें. वहां कान छिदवाते समय दर्द कम होगा और किसी प्रकार की समस्या पैदा होने का खतरा भी नहीं के बराबर रहेगा. ऐसा इसलिए कि प्रामाणिक जगहों पर साफ-सफाई पर ध्यान देते हुए उपयुक्त यंत्र का इस्तेमाल किया जाता है. इससे संक्रमण नहीं होता है.

यह भी पढ़ें :

रहिये सावधान! कहीं आपके बच्चे भी तो…

इससे घबरायें नहीं

महत्वपूर्ण बात यह भी कि यदि किसी प्रकार की स्किन एलर्जी (Skin Allergy) या किसी मेटल से एलर्जी (Allergies) है तो नाक-कान छेदक को इसके बारे में अवश्य बता दें. स्किन पैच टेस्ट भी करवा लें. नाक-कान छिदवाने के बाद लोग अक्सर त्वचा को छूने से घबराते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिये. इसलिए कि छेद वाली जगह का खास ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. साफ-सफाई नहीं होने से उस जगह धूल या दूसरी कोई गंदगी जम सकती है. जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में एन्टी वैक्टीरियल लिक्विड (Antibacterial Liquid) से छेद वाली जगह को साफ करते रहना चाहिये. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक नाक-कान छिदवाने के बाद इंप्लांट ग्रेड स्टील, इंप्लांट ग्रेड टाइटेनियम, 14-18 कैरेट गोल्ड, प्लेटिनम की ज्वेलरी पहनना हितकर होता है.

***

#Tapmanlive