होली मिशन हाई स्कूल : मनायी गयी संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि

तापमान लाइव ब्यूरो
21 फरवरी 2026
Samastipur : समस्तीपुर के प्रसिद्ध विद्यालय होली मिशन हाई स्कूल (Holy Mission High School) के संस्थापक रति रंजन प्रसाद की 26वीं पुण्यतिथि शनिवार को विद्यालय परिसर में मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से शांति सभा आयोजित की गयी. संस्थान की सह संस्थापिका विभा देवी, प्रबंध निदेशक डा. धर्माश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, विद्यालय की दलसिंगसराय शाखा के सह-निदेशक आकर्ष रंजन, सुजीत कुमार आदि ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. विद्यालय के शिक्षक अभय मोहन झा और सुमन कुमारी ने निर्गुन शांति संगीत से श्रद्धासुमन अर्पित किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स (Holy Mission Group of Institutions) के प्रबंध निदेशक तथा दिवंगत संस्थापक रतिरंजन प्रसाद (Ratiranjan Prasad) के ज्येष्ठ पुत्र डा. धर्माश रंजन (Dr. Dharmash Ranjan) ने अतिथियों का स्वागत किया और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि स्व. रतिरंजन प्रसाद ने होली मिशन स्कूल को जिस तरह से संवारा और तराशा, इसके लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जायेगा.

रतिरंजन प्रसाद ने उत्तर बिहार में शिक्षा की जो ज्योति प्रज्जलित की उससे हजारों विद्यार्थियों का जीवन आलोकित हो रहा है. उनका मकसद सिर्फ विद्यालय खोलना नहीं था, चरित्रवान-संस्कारित और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना था. इसलिए शिक्षा को व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम बनाया. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. एस. के. अहमद ने किया.
***

