साड़ी 39 करोड़ की! इसलिए है इसकी इतनी कीमत

तापमान लाइव ब्यूरो
22 फरवरी 2026
New Delhi: यह साड़ी 39 करोड़ की है! गोल्डमैन (Goldman) के नाम से चर्चित मुम्बई (Mumbai) के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित पिसाल ने इसे बनाया है. खरीदने की बात दूर, आमलोग इसे देख भी नहीं सकते हैं. इसके बारे में सिर्फ सुन सकते हैं, सुन भी रहे हैं. फैशन डिजाइनर (Fashion Designer) रोहित पिसाल (Rohit Pisal) ने यह साड़ी माता रमाबाई अम्बेदकर (Mata Ramabai Ambedkar) की जयंती पर उन्हें समर्पित किया है. इस पर माता रमाबाई का चित्र भी है. उस चित्र के आसपास सोने की परत चढ़ाई गयी है. रोहित पिसाल के अनुसार इसे बनाने में करीब तीन महीने का समय लगा है. खास किस्म के फैब्रिक (Fabric) पर सोने की परत चढ़ाने के लिए विशेष तकनीकी और रसायन का इस्तेमाल किया गया है.
तीस करोड़ के हीरे जड़े हैं
सबसे बड़ी खासियत इसकी बिंदी है, जो सौ ग्राम सोने से बनायी गयी है. उसमें करीब 33 करोड़ रुपये के हीरे जड़े हैं, जो रूद्र, प्रजापति, वासु और आदित्य जैसे अलग-अलग किस्म के हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 39 करोड़ की इस साड़ी (Sadi) की नीलामी दुबई में होगी. उससे मिलने वाली राशि सामाजिक कार्यों (Social Work), अस्पताल (Hospitel) और स्कूल (School) आदि के निर्माण पर खर्च की जायेगी. इस वजह से भी इस साड़ी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है.
***

