विद्यार्थियों के लिए आयीं… गणित की दो सरल पुस्तकें

तापमान लाइव ब्यूरो
20 मार्च 2026
Patna : विद्यार्थियों के लिए गणित को सरल और सुलभ बनाने के लिए ए-वन प्रकाशन ने गणित के प्रख्यात विद्वान प्रो. के.सी. सिन्हा द्वारा रचित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों- Mathematics for Class XII (Hindi Medium) Volume-1 और A Drill Book of Algebra for IIT-JEE- का नवीनतम संस्करण प्रकाशित किया है.
लेखक और प्रकाशक के मंतव्य
‘आपका रैंक, हमारा मिशन’ के तहत वर्तमान शैक्षणिक सत्र और प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) के बदलते स्वरूप को ध्यान में रखकर ये पुस्तकें प्रकाशित की गयी हैं. पुस्तकों के विमोचन के अवसर पर प्रो. के.सी. सिन्हा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल प्रश्न हल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर गणितीय सोच विकसित करना है. हिन्दी माध्यम (Hindi Medium) के छात्र अक्सर गुणवत्तापूर्ण सामग्री के अभाव में पिछड़ जाते हैं, इसीलिए 12वीं कक्षा की पुस्तक को विशेष रूप से उनकी भाषा और समझ के अनुरूप बनाया गया है.
शत-प्रतिशत अंक दिलाने में सहायक
ए-वन प्रकाशन के प्रवक्ता ने बताया कि ‘आपका रैंक, हमारा मिशन’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि संकल्प है. ए-वन प्रकाशन का मानना है कि इन पुस्तकों की मदद से दूर-दराज के क्षेत्रों में बैठे छात्र भी बिना किसी अतिरिक्त कोचिंग के आईआईटी (IIT) जैसे कठिन लक्ष्य को पा सकते हैं. Mathematics for Class XII (Hindi Medium) Volume-1 पूरी तरह से नये पाठ्यक्रम पर आधारित है. हिन्दी माध्यम के छात्रों के लिए जटिल प्रमेयों (Theorems) को अत्यंत सरल भाषा में समझाया गया है. इसमें दिए गये उदाहरण और अभ्यास प्रश्न बिहार बोर्ड एवं अन्य राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत अंक दिलाने में सहायक हैं.
बढ़ाती है गणना क्षमता और सटीकता
A Drill Book of Algebra (For IIT-JEE Mains & Advanced) जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह एक ‘ड्रिल बुक’ है जो गहन अभ्यास के माध्यम से छात्रों की गणना क्षमता और सटीकता को बढ़ाती है. इसे आईआईटी-जेईई के नवीनतम परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखकर अपडेट किया गया है. यह पुस्तक शून्य से शुरू होकर अत्यंत कठिन स्तर तक के प्रश्नों का समाधान करती है. ए- वन प्रकाशन का दावा है कि इन पुस्तकों के अध्ययन से छात्रों को न केवल थ्योरी समझने में मदद मिलेगी, बल्कि कम समय में प्रश्नों को हल करने की शॉर्ट-ट्रिक तकनीक भी सीखने को मिलेगी. यह बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता की गारंटी देने वाली एक संपूर्ण ‘स्टडी किट’ है. दोनों पुस्तकें तमाम पुस्तक विक्रेताओं और प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर उपलब्ध हैं.
***

