तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

MUZAFFARPUR : हड़प रहे जमीन भू-माफिया! इन पर जमी है गिद्ध दृष्टि

एक मुस्लिम सांसद के करीबी रिश्तेदार ने वक्फ बोर्ड की जमीन को हथिया कर उसपर आधुनिक सुविधाओं से सज्जित उत्सव हॉल बना दिया है. बताया जाता है कि उस उत्सव हाल के अधिसंख्य कमरे वातानुकूलित हैं. उसका एक दिन का किराया हजारों में है. इसी तरह एक अन्य मुस्लिम सांसद के भाई के खिलाफ सुन्नी वक्फ की जमीन बेच देने का आरोप उछला था.

  • सफेदपोशों के संरक्षण में चल रहा गोरखधंधा

  • मुस्लिम भू-माफिया भी कर रहे हाथ साफ

  • जांच हुई, आरोप सही निकले, कार्रवाई सिफर!

  • खादी भंडार की जमीन भी निगल गये

विशेष संवाददाता
23 जून 2026

Muzaffarpur: बिहार में भू-माफियाओं के मठ-मंदिर, इबादतगाह-ईदगाह-कब्रगाह, चरागाह, गोशाला, खादी भंडार, वक्फ बोर्ड आदि के अलावा निरीह बंगाली परिवारों की जमीनों को विवादित बना उस पर काबिज हो जाने का सिलसिला अंतहीन बना हुआ है. और जगहों की बात अहलदा, मुजफ्फरपुर में ऐसा कुछ ज्यादा हो रहा है. आज से नहीं, लंबे समय से सफेदपोशों के संरक्षण में यह गोरखधंधा (Gorakhdhandha) बेरोकटोक चल रहा है. थोड़ा पीछे चलें, तो मामले को सहजता से समझ सकते हैं. जानकारों के मुताबिक मुजफ्फरपुर के एक चर्चित पूर्व विधायक के पोषित धंधेबाजों ने फर्जी दावेदार (Fraudulent claimant) खड़ा कर गोशाला (Goshala) की जमीन पर कब्जा जमा औने-पौने दाम में उसे बेच दिया. गौर करने वाली बात है कि उक्त गोशाला पर मारबाड़ियों का वर्चस्व है. इसे ध्यान में रख पूर्व विधायक ने उस मोरचे पर किसी दूसरे को नहीं, मारबाड़ी समाज (Marwari Community) से आनेवाले अपने कारिंदे को ही लगाया. वैसे ही तत्वों ने वक्फ बोर्ड की जमीन भी बेची. खादी भंडार को भी नहीं बख्शा.

मंत्री पर भी लगा आरोप

उल्लेख्य है कि मुजफ्फरपुर में खादी भंडार के लिए स्वर्गीय ध्वजा प्रसाद साहू ने काफी जमीन दान स्वरूप दी थी. वह पूर्व सांसद रजनी रंजन साहू के चाचा थे. उनके द्वारा दान में दी गयी जमीन के कुछ हिस्से पर फर्जीवाड़े के जरिये स्वामित्व जता भू-माफियाओं ने उसे बिल्डरों के हाथों बेच दिया. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की उस वक्त की सरकार के एक चर्चित मंत्री पर भी आरोप लगा कि उन्होंने ऐसी ही कुछ जमीन पर कब्जा जमा रखा है. कहते हैं कि वह जमीन उनके घर के अगल-बगल में है. वक्फ बोर्ड की जमीन (Waqf Board land) के साथ भी वैसा ही कुछ हुआ. उसमें मुख्य रूप से मुस्लिम समाज (Muslim Community) के भू-माफिया ने हाथ साफ किया. सूचना तो यह भी है कि एक मुस्लिम सांसद के करीबी रिश्तेदार ने वक्फ बोर्ड की जमीन को हथिया कर उसपर आधुनिक सुविधाओं से सज्जित उत्सव हॉल बना दिया है.

यह भी पढ़ें :

लंबित भुगतान का मामला : संवेदकों ने उठायी एकजुट आवाज

आरोप कमोबेश सही पाये गये

बताया जाता है कि उस उत्सव हाल के अधिसंख्य कमरे वातानुकूलित (Air Conditioned) हैं. उसका एक दिन का किराया हजारों में है. इसी तरह एक अन्य मुस्लिम सांसद के भाई के खिलाफ सुन्नी वक्फ की जमीन (Sunni Waqf land) बेच देने का आरोप उछला था. वह राज्य के एक चर्चित वक्फ एस्टेट के मोतवल्ली थे. उस वक्फ इस्टेट की मुजफ्फरपुर के एक मुस्लिम मुहल्ले में आठ बीघा जमीन थी. कहा जाता है कि उक्त जमीन को उन्होंने अपने नाम करा शहर के कई दबंग जमीन कारोबारियों के हाथों बेच दी. सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board) को इसकी शिकायत मिली. मुजफ्फरपुर जिला सुन्नी वक्फ कमेटी ने जांच की. आरोप कमोबेश सही पाये गये. जांच रिपोर्ट सुन्नी वक्फ बोर्ड को भेजी गयी. कार्रवाई क्या हुई, इसकी जानकारी नहीं. वर्तमान में उक्त जमीन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. और भी कई मुहल्लों में वक्फ बोर्ड की जमीन है. उसे भी हड़पने की साजिश चलती रहती है.

***

#Tapmanlive