तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

टी-20 क्रिकेट : ईशान किशन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज… पीछे छोड़ दिया अभिषेक शर्मा को

ईशान किशन की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के बाद टी-20 में नंबर वन रैंकिंग हासिल करनेवाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज हो गये हैं. गौर करनेवाली बात है कि टी-20 रैंकिंग में 2010 के बाद से भारत का दबदबा है. ईशान किशन ने इस विरासत को विस्तार दिया है.

तापमान लाइव ब्यूरो
01 जुलाई 2026

New Delhi: आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ मैचों में मौका नहीं मिलने से निराश बिहार (Bihar) के लिए यह वाकई सुकूनदायक रहा कि पटना (Patna) की गलियों से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज (Wicketkeeper-Batsman) ईशान किशन (Ishan Kishan) दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज बन गये हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा मंगलवार को जारी टी-20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में वह शीर्ष पर आ गये. भारत के ही सलामी बल्लेबाज (Opening batsman) अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को 07 रेटिंग अंकों के अंतर से पीछे छोड़ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. इस तरह टी-20 रैंकिंग के शिखर पर भारत के दो बल्लेबाज हो गये. क्रिकेट जगत (World of Cricket) के लिए यह काफी मायने रखता है.

यह भी पढ़ें :

क्रिकेट और भारत : युवा खिलाड़ियों में है दम… जीतेंगे फिर हम!

भारत का दबदबा

ईशान किशन की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) और अभिषेक शर्मा के बाद टी-20 में नंबर वन रैंकिंग हासिल करनेवाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज (Indian Batsman) हो गये हैं. गौर करनेवाली बात है कि टी-20 रैंकिंग में 2010 के बाद से भारत का दबदबा है. ईशान किशन ने इस विरासत को विस्तार दिया है. उनके लिए नंबर वन की रैंकिंग का आधार यह बना कि हाल में संपन्न टी-20 विश्वकप (T20 World Cup) में उनका बल्ला रन-दर-रन उगलता रहा. उन्होंने कुल 317 रन बनाये. सबसे चौंकानेवाली बात यह रही कि उनका स्ट्राइक रेट (Strike Rate) लगभग 200 का रहा. सेमीफाइनल (Semifinal) में आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ उनकी 34 गेंदों पर 78 रनों की पारी को क्रिकेट के पंडित प्रतियोगिता की सबसे बेहतरीन पारियों मेे गिन रहे हैं. फाइनल में भारत भले ही पिछड़ गया, लेकिन ईशान किशन ने 45 रनों की जुझारू पारी खेलकर दिखा दिया कि बड़े मैच का दबाब भी उन्हें नहीं डिगा सकता.

***

#TapmanLive