Bhagalpur : ठोक दिया ठीक थाना के बगल में… बिल्डर को
लोग हैरान हैं कि थाना के बगल में इतनी बड़ी घटना हो गयी और पुलिस को भनक तक नहीं लग पायी. घटना की बावत बताया गया कि बजरंगी कुमार दो दिनों से गायब थे. घर नहीं लौटे थे. परिजनों ने उनकी खोज की. पुलिस को भी सूचना दी गयी. पुलिस पहुंची तो कार्यालय में बाहर से ताला बंद मिला. लेकिन अंदर पंखा चल रहा था. पुलिस ने ताला खुलवाया तो वहां बजरंगी कुमार का शव खून में सना मिला.
अतीश दीपंकर
02 जुलाई 2026
Bhafalpur: विधि-व्यवस्था के मामले में सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) की सरकार को खुली चुनौती का सिलसिला बनाये रख अपराधियों ने भागलपुर के तिलकामांझी थाना (Tilkamanjhi Police Station) के ठीक बगल में बिल्डर (Builder) बजरंगी कुमार उर्फ बजरंगी (Bajrangi Kumar alias Bajrangi) की निर्मम हत्या (Murder) कर दी. खून से लथपथ उनका शव उनके कार्यालय के अंदर ही मिला.बिल्डर का कार्यालय थाना के ही बगल में है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. लोगों की चिंता भी गहरा गयी कि जब थाना के सामने (In front of the police station) ही हत्या जैसी वारदात हो जा रही है तो फिर अन्य जगहों पर सुरक्षा (Security) क्या मिल सकती है? पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़ा हो गये हैं.
खून में सना मिला शव
लोग हैरान हैं कि थाना के बगल में इतनी बड़ी घटना हो गयी और पुलिस को भनक तक नहीं लग पायी. घटना की बावत बताया गया कि बजरंगी कुमार दो दिनों से गायब थे. घर नहीं लौटे थे. परिजनों ने उनकी खोज की. पुलिस को भी सूचना दी गयी. पुलिस पहुंची तो कार्यालय में बाहर से ताला बंद मिला. लेकिन अंदर पंखा चल रहा था. पुलिस ने ताला खुलवाया तो वहां बजरंगी कुमार का शव खून में सना मिला. हत्या कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post-Mortem Report) और फोरेंसिंक जांच (Forensic Investigation) से ही हो पायेगा.
यह भी पढ़ें :
भरत तिवारी प्रकरण : बहुत कुछ कह रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट… रहस्य खोलेगा खोखा!
सीसीटीवी फुटेज में दिखे कुछ चेहरे
मौके पर पहुंचे भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार (Sharp-edged weapon) से वार के कई निशान मिले हैं. घटनास्थल की जांच एफएसएल (FSL) की टीम कर रही है. आस-पास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) का दावा है कि कुछ संदिग्ध चेहरे सीसीटीवी फुटेज में दिखायी पड़े हैं, पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार (Arrested) किया जायेगा. परिजनों के मुताबिक बजरंगी कुमार लंबे समय से बिल्डर का काम कर रहे थे. कभी-कभी उन्हें फोन पर किसी से तीखी बहस करते देखा जाता था. लेकिन, उनकी हत्या किसने और किस वजह से की, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.


