बिल्डर हत्याकांड : अवैध संबंध में गयी जान… सीमा के अलावा भी थी कोई दूसरी!
कथित कातिल प्रेमिका को पुलिस ने पीरपैंती से गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमिका ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके मुताबिक बिल्डर बजरंगी नीलकंठ ने इनकार करने के बावजूद उसके साथ जबरन अमानवीय संबंध बनाया. इसी खुन्नस में उसने वारदात को अंजाम दे दिया.
चौबीस घंटे के अंदर हो गया मामले का खुलासा
बारह साल से थे दोनों में अंतरंग संबंध
पीरपैंती की रहनेवाली है प्रेमिका
अक्सर रात में कार्यालय में मिलते थे दोनों
तापमान लाइव ब्यूरो
06 जुलाई 2026
Bhagalpur: भागलपुर के बहुचर्चित बिल्डर बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी (Builder Bajrang Kumar Alias Bajrangi) की हत्या के मामले का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर हो जाने के बाद भी रोज कुछ न कुछ नये खुलासे हो रहे हैं. तिलकामांझी थाना (Tilka Manjhi Police Station) के ठीक बगल में हुई इस सनसनीखेज हत्या (Murder) की मुख्य साजिशकर्त्ता और कोई नहीं, उसी की प्रेमिका थी. संबंधों में दरार के चलते उसने इस जघन्य वारदात (Heinous crime) को अंजाम दिया. भागलपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात वाली रात में बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी ने कार्यालय में ही नशे की हालत में प्रेमिका के साथ संबंध बनाया. किसी बात पर उसी दौरान विवाद हुआ और कुछ देर बाद उसे मौत की नींद सुला दी गयी. कथित कातिल प्रेमिका (Murderous Girlfriend) को पुलिस ने पीरपैंती (Pirpainti) से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल वह जेल में है. मीडिया में आयी रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी का संबंध एक तलाकशुदा महिला (Divorced Woman) से भी था. आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या का यह भी एक कारण हो सकता है.
नग्न अवस्था में मिली लाश
प्रेमिका (lover) ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके मुताबिक बिल्डर बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी ने इनकार करने के बावजूद उसके साथ जबरन संबंध बनाया. इसी खुन्नस में उसने उसे मौत के घाट उतार दिया. भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव (Pramod Kumar Yadav) के मुताबिक बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी के सो जाने के बाद प्रेमिका ने धारदार हथियार (Sharp-edged weapon) से उसके गले और आंख पर वार किया. फिर उसका प्राइवेट पार्ट (Private part) काट दिया. गुरुवार 02 जुलाई को तिलकामांझी थाना से महज दस कदम दूर उसके कार्यालय में खून में सना उसका शव मिला. प्रेमिका की पहचान सीमा कुमारी के रूप में हुई है. उसके द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार उन दोनों के बीच लगभग 12 साल से अंतरंग संबंध (Intimate Relationships) था. बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी भागलपुर में हवाई अड्डा (Airport) के पास के एक मुहल्ले में रहता था. उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर रात में खाना खाने के बाद कार्यालय जाता था. वहां से डेढ़-दो घंटे के बाद लौटता था. लेकिन, उस रात नहीं लौटा. दूसरे दिन कार्यालय में नग्न अवस्था में उसकी लाश मिली.
यह भी पढ़ें :
भरत तिवारी प्रकरण : बहुत कुछ कह रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट… रहस्य खोलेगा खोखा!
मुस्लिम महिला से शादी!
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के अनुसार बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी की हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस का पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया था. तकनीकी अनुसंधान (Technical Research), मानवीय सूचना (Humanitarian Information) और तकनीकी साक्ष्य (Technical Evidence) के आधार पर उसने छानबीन (Investigation) और छापेमारी (Raids) शुरू की. उसी क्रम में बजरंगी नीलकंठ के बिजनेस पार्टनर से पूछताछ की गयी. उसी में प्रेमिका सीमा कुमारी का सुराग मिला. पुलिस ने तमाम बिन्दुओं को जोड़ते हुए सीमा कुमारी का मोबाइन नंबर पता किया. फिर उसके ठिकाने पर छापेमारी की गयी. वहीं उसकी गिरफ्तारी हुई. वारदात में इस्तेमाल दबिया, थैले में रखे जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज आदि बरामद हुए. बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी ने 2016 में भीखनपुर-बरहपुरा की रहने वाली मुस्लिम समुदाय (Muslim community) की एक महिला चुन्नी से अंतर्धार्मिेक विवाह (Interfaith marriage) किया था. चुन्नी का कहना है कि उनके सौहर के चरित्र पर जिस ढंग से दाग लगाये जा रहे हैं उनमें तनिक भी सच्चाई नहीं है.


