तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

भारतीय वैज्ञानिकों पर रचित पुस्तक का लोकार्पण

यह पुस्तक विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी. पुस्तक में भारत के अनेक महान वैज्ञानिकों के जीवन, उनकी प्रमुख खोजों, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का विस्तृत वर्णन किया गया है.

तापमान लाइव ब्यूरो
06 जुलाई 2026

Bhopal: डीएवी एडवर्डगंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मलोट के प्रिंसिपल राकेश कुमार ने विगत दिनों प्रख्यात शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डा. विजय गर्ग द्वारा लिखित पुस्तक ‘मोस्ट इन्फ्लुएंशियल इंडियन साइंटिस्ट्स ऑफ ऑल टाइम’ (Most Influential Indian Scientists of All Time) का लोकार्पण किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. लोकार्पण समारोह (Inauguration Ceremony) को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल राकेश कुमार ने कहा कि यह पुस्तक भारत के महान वैज्ञानिकों (India’s great scientists) के जीवन, उनके संघर्ष, शोध तथा मानवता के लिए दिये गये अमूल्य योगदान को सरल एवं प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत करती है. उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकें विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच (Scientific thinking), अनुसंधान की भावना (Spirit of inquiry) तथा नवाचार (Innovation) के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

यह भी पढ़ें :

AYODHYA राम मंदिर प्रकरण : सवाल व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी

योगदान का विस्तृत विवरण

डा. विजय गर्ग (Dr. Vijay Garg) ने कहा कि इस पुस्तक का उद्देश्य देश के युवा वर्ग (Youth) को भारत के उन महान वैज्ञानिकों से परिचित कराना है, जिन्होंने अपने ज्ञान (Knowledge), परिश्रम (labor) और आविष्कारों (Inventions) से विश्व में भारत का नाम गौरवान्वित किया. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज व राष्ट्र के विकास (Development of society and the nation) में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी. पुस्तक में भारत के अनेक महान वैज्ञानिकों के जीवन, उनकी प्रमुख खोजों, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का विस्तृत वर्णन किया गया है. यह पुस्तक विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और विज्ञान में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी.

***

#TapmanLive