तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

Sawan Mah : सावन में बरसेगी कृपा इन पांच राशियों पर

तापमान लाइव ब्यूरो
27 जुलाई 2026
New Delhi : सनातनियों (Sanatanis) के लिए पवित्र पावन माह सावन इस साल 30 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 28 अगस्त 2026 को समाप्त हो जायेगा. भगवान शिव (Lord Shiva) की आराधना और फल प्राप्ति की दृष्टि से इस बार यह माह कई मायनों में बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के जानकार बताते हैं कि सावन माह में ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है, जिसका कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ऐसी मान्यता है कि इस माह में शिव की पूजा और जलाभिषेक करने से भोलेनाथ (Bholenath) अपने भक्तों के सभी तरह के संकट दूर कर देते हैं. ज्योतिषीय गणना बताता है कि इस बार सावन में पांच राशियों के जातकों की किस्मत के बंद द्वार खुल जा सकते हैं. ऐसा इसलिए कि उन पर महादेव (Mahadev) की विशेष कृपा बरसने वाली है.

जिन पांच राशियों पर भगवान शिव की कृपा बरसने वाली है उनमें एक मेष राशि (Mesh Rashi) भी है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस राशि के जातकों के लिए सावन का महीना उम्मीदों और नयी सफलताओं से भरा रह सकता है. कुछ समय से कार्यों में रुकावटें बनी हुई हैं तो अब उसमें गति आ जायेगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इससे पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार (Business) से जुड़े जातकों को किसी नये और बड़े सौदे से तगड़ा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी मजबूत रहेगी.

वृषभ राशि (Vrushabh Rashi) के लोगों को यह माह मानसिक राहत और आर्थिक उन्नति दे सकता है. कोई पुराना धन या निवेश का मामला अटका हुआ है, तो उस संबंध में अचानक शुभ समाचार मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आपसी तालमेल बढ़ेगा. कार्यालय में आपके समर्पण और काम की उच्च अधिकारियों द्वारा खुलकर सराहना की जायेगी. इस दौरान शिवलिंग पर नियमित बेलपत्र अर्पित करना अत्यंत शुभ फल देगा. सावन माह में सिंह राशि (Singh Rashi) के जातकों के आत्मविश्वास और पराक्रम में गजब की वृद्धि दिखेगी. करियर में आगे बढ़ने के नये और बेहतरीन अवसर द्वार पर दस्तक देंगे. जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने या क्षेत्र परिवर्तन का विचार कर रहे थे, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा. कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं. किसी अनुभवी और ज्ञानी व्यक्ति की सलाह बेहद फायदेमंद साबित होगी.


तुला राशि (Tula Rashi) वालों के जीवन में सावन में सकारात्मक और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. तमाम अटके हुए और अधूरे काम आसानी से पूरे होने लगेंगे. दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी. जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं. आर्थिक मामलों में यदि आप समझदारी से निर्णय लेंगे, तो भविष्य में इसके बहुत लाभ मिलेंगे. मीन राशि (Meen Rashi) के जातकों के लिए भी सावन का महीना बेहद मंगलकारी साबित हो सकता है. किसी नये प्रोजेक्ट या बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. नौकरी और व्यापार, दोनों ही क्षेत्रों में लगातार प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. कार्यक्षमता और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, जिससे मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. आध्यात्मिक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा.
(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)

tapmanlive