Sawan Mah पहली सोमवारी : हरिहरक्षेत्र में उमड़ा आस्था का सैलाब

अवध किशोर शर्मा
03 अगस्त 2026
Sonepur : सावन (Sawan) की पहली सोमवारी (Somvari) पर पूरा हरिहरक्षेत्र (Hariharkshetra) श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर रहा. अहले सुबह से ही दक्षिण वाहिनी गंगा (Ganges) और नारायणी गंडक (Narayani Gandak) के संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सोनपुर के प्रसिद्ध पहलेजा घाट, (Paleja Ghat) काली घाट (Kalighat), संगम घाट (Sangam Ghat) सहित गंडक और गंगा के विभिन्न घाटों पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पहलेजा स्थित मनोकामना सिद्ध श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर , शाहपुर के गजेंद्र नाथ मंदिर, नेहाल नाथ मंदिर, राहर दियारा चौक स्थित भूतनाथ मंदिर और विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर सहित दर्जनाधिक शिवालयों में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
तेजस्वी ने किया रुद्राभिषेक
बिहार विधानसभा में नेता, प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) ने प्रथम सोमवारी पर हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे. मंदिर के अर्चक पंडित पवन शास्त्री और सदानंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष ‘अर्घा’ प्रणाली के माध्यम से गंडकी के पवित्र जल से शिवलिंग (Shivling) का अभिषेक कराया. बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और पुष्प अर्पित कर रुद्राभिषेक संपन्न हुआ. दर्शन के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा, ‘बाबा हरिहरनाथ (Baba Hariharnath) से हमारे परिवार का पुराना जुड़ाव है. सावन पवित्रता और सद्भाव का प्रतीक है. मेरी प्रार्थना है कि बिहार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्त हो. युवाओं को रोजगार और किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले.’
यह भी पढ़ें :
कांवरियों से मुलाकात
तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रशासन (Administration) से कांवरियों के लिए पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की. पूजा के बाद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं कांवरियों (kanvriyon) से मुलाकात की. इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति (Temple Trust Committee) के कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रसाद और बाबा का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ महुआ के पूर्व विधायक डा. मुकेश रौशन (Dr. Mukesh Roshan), मढ़ौरा (Marhaura) के विधायक जितेंद्र राय (Jitendra Rai) , राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव (Shakti Singh Yadav) आदि भी थे. बिहार (Bihar) विधानसभा की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने भी प्रथम सोमवारी पर सपरिवार बाबा हरिहरनाथ का दर्शन-पूजन किया.
tapmanlive

