तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

Mystery सावधान : यह चिड़िया है… चलता-फिरता जहर!

तापमान लाइव ब्यूरो
04 अगस्त 2026
New Delhi: यह चिड़िया (Bird) दुनिया (World) में एक से बढ़कर एक पक्षी की प्रजातियां (Species) मौजूद है। हर किसी के नाम की जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं है। हालांकि, सभी पक्षियों की अपनी एक अलग विशेषता होती है। जिसके कारण उन्हें जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पृथ्वी (Earth) पर नौ हजार पांच सौ से भी अधिक प्रजातियों के पक्षी पाये जाते हैं. सभी की अपनी अलग- अलग विशेषता होती है. वही उनकी पहचान भी होती है. कुछ पक्षी देखने में बहुत सुंदर होते हैं, तो कुछ बहुत अजीब सा दिखते हैं. कुछ दिमाग से तेज होते हैं, तो कुछ पक्षी हर दिशा में उड़ान भरने में माहिर होते हैं. इन पक्षियों में एक ऐसा भी जिसे चलता- फिरता जहर माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि उस जहरीले पक्षी को छूने से इन्सान की मृत्यु हो जा सकती है. पक्षी विशेषज्ञों का मानना है कि इनके शरीर में बैट्राकोटॉक्सिन (Batrachotoxin) नामक जहर पाया जाता है.

यह भी पढ़ें :

दुनिया के इस जहरीले पक्षी को लोग छोटा श्रीकेथ्रश (Shrikethrash) के नाम से जानते हैं. मीडिया में जो बातें आयी हैं उसके मुताबिक इस पक्षी की त्वचा और पंख में जहर होता है. उसे छूते ही व्यक्ति की मौत हो जा सकती है. यह पक्षी सभी जगह नहीं दिखते है. ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यू गिनी में यह पाया जाता है. जानकारों के मुताबिक इस पक्षी को यह जहर कीड़े और अन्य शिकारों से मिलता है. इ‌सको छूते ही इंसान का शरीर पूरी तरह से सुन्न पड़ जाता है. यह देखने में गहरे लाल रंग के होते हैं. ऑस्ट्रेलिया में पाये जाने वाले इन पक्षियों की पीठ भूरे रंग की होती है, जबकि नीचे का हिस्सा पीला होता है.इसीलिए लोगों को इस पक्षी से बचकर रहने की सलाह दी जाती है.

tapmanlive