ज्योतिष शास्त्र : पान का पत्ता उबार देता है धन संकट से, आजमाइये इन उपायों को…

हिंदू पूजा-परंपरा में पान के पत्ता को पूर्णता, मंगल और देवत्व का प्रतीक माना गया है. वैसे, घर की कई समस्याओं के निवारण में भी यह काम आ जाता है. ज्योतिष शास्त्र में इस पत्ते से जुड़े कई ऐसे अचूक उपाय बताये गये हैं, जिन्हें आजमाने पर जीवन में आने वाली अनेक प्रकार की रुकावटें दूर हो जाती है. किस्मत के बंद दरवाजे भी खुल जाते हैं.
भोजन के बाद पान खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है
सर्दी-खांसी में राहत पहुंचाता है, मुंह की बदबू दूर होता है
धार्मिक कार्यों में पान के पत्ते का विशेष महत्व है
यह भी जानिये कि पान का उद्भव स्थल मलाया द्वीप है
तापमान लाइव ब्यूरो
03 अक्तूबर 2026
New Delhi : पान का पत्ता (Betel leaf) क्या है और आम जीवन में इसका किस रूप में कितना महत्व है, यह हर किसी को मालूम है. इसकी उपलब्धता भी बहुत आसान है. पनवाड़ीे में यह बड़ी सहजता से मिल जाता है. पान खाने के शौकीन लोग आपने घरों में भी इसका पौधा लगाते हैं.पाचन को आसान बनाने के लिए भोजन के बाद पान चबाना अच्छा होता है. ऐसा इसलिए कि यह पाचक रसों के स्राव को बढ़ा देता है . पूजा-पाठ (Puja-Path) में इसकेे पत्ते का इस्तेमाल कर लेते हैं. हिंदू पूजा-परंपरा में पान के पत्ता को पूर्णता, मंगल और देवत्व का प्रतीक माना गया है. वैसे, घर की कई समस्याओं के निवारण में भी यह काम आ जाता है. पान के पत्ते का यह सहज- सरल उपयोग है. ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में इस पत्ते से जुड़े कई ऐसे अचूक उपाय बताये गये हैं, जिन्हें आजमाने पर जीवन में आने वाली अनेक प्रकार की रुकावटें दूर हो जाती है. किस्मत के बंद दरवाजे भी खुल जाते हैं.
पटरी पर आ जायेगा तब व्यवसाय
शुरुआत व्यवसाय से करते हैं. लंबे समय से व्यवसाय मंदा और ठंढा है, तो उसे नयी रफ्तार देने के लिए पान से जुड़ा यह उपाय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. वह उपाय है – शनिवार को पान के पांच पत्तों को धागे में पिरोकर व्यावसायिक प्रतिष्ठान की पूरब दिशा में लटका दें. ऐसा हर शनिवार को करें. पहले वाले पत्तों को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. इस तरह कुछ दिन करने से व्यवसाय पटरी पर लौट जा सकता है. पान का पत्ता पूजा- पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है. पर, वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार इसके उपायों से ग्रहों को शांत भी किया जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इसके प्रयोग से राहु (Rahu) और केतु (Ketu) के बुरे प्रभाव कम होते हैं. यह नकारात्मकता दूर करने में भी काम आता है. कहा जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पान चढ़ाने से कार्यों में व्यवधान लगभग खत्म हो जाता है.
यह भी पढ़ें :
घर- परिवार में बरकत
पान के पत्ते का उपयोग कुछ इस तरह करने पर घर – परिवार में बरकत भी हो सकती है. उपाय के तौर पर घर की तिजोरी (Safe) में पान के पत्ते पर हल्दी और अक्षत डालकर रख दें. इसे बहुत शुभ माना जाता है. इससे घर में धन की कमी नहीं यह धन को खींचने में भी कारगर होता है. पान के पत्ते पर कपूर और लौंग रख घर में जला दिया जाये तो इससे नकारात्मकता दूर होती है. दाम्पत्य जीवन में कटुता मिटाने के लिए शुक्रवार के दिन पान के पत्ते पर गुलाब की सात पंखुड़ियां रख मां लक्ष्मी (Maa lakshmi) के मंदिर में समर्पित कर दें. मंदिर जाने में असमर्थता की स्थिति में घर के पूजास्थल पर रख दें, . यह दामपत्य जीवन में खुशियां आने लगेंगी. लेकिन, यह दूसरों की नजरों से बचकर करना होगा.
(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)
tapmanlive

