सीतामढ़ी और भाजपा : खुल जायेगा तब भारती देवी का भाग्य!

कोमल शाही
06 अक्तूबर 2025
Sitamarhi : विधानसभा के 2025 के चुनाव में भाजपा (BJP) नेतृत्व सीतामढ़ी क्षेत्र से महिला प्रत्याशी उतारने पर विचार करता है तो सीतामढ़ी जिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष एवं शिवहर (Shivhar) जिला की प्रभारी भारती देवी (Bharti Devi) की किस्मत का द्वार खुल जा सकता है. भारती देवी सीतामढ़ी जिला परिषद (District Council) की सदस्य रह चुकी हैं. जिले में भाजपा के जनाधार विस्तार में अहम भूमिका निभाती हैं.
खूब मेहनत की थी
2024 के संसदीय चुनाव में एनडीए (NDA) के जदयू उम्मीदवार देवेश चन्द्र ठाकुर (Devesh Chandra Thakur) की जीत के लिए इन्होंने खूब मेहनत की थी. प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सांसद धर्मशीला गुप्ता (Dharamsheela Gupta) के साथ मिलकर वैश्य मतदाताओं का भ्रम निवारण भी किया था. वैश्य समाज (Vaishya society) के लोग उम्मीदवारी नहीं मिलने से क्षुब्ध थे. भारती देवी की इस मेहनत की सराहना सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने भी खुले मंच से की थी.

ख्याल रखे भाजपा
भाजपा के अधिसंख्य नेताओं-कार्यकर्त्ताओं की चाहत है कि माता सीता (Mata Sita) की जन्मभूमि (Birthplace) सीतामढ़ी में महिला उम्मीदवार ही उतारा जाये और अवसर भारती देवी को उपलब्ध कराया जाये. विश्लेषकों का मानना है कि महिला समाज की इस जनभावना का ख्याल भाजपा रखती है तो फिर सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी जंग का रंग निश्चय ही कुछ और हो जा सकता है.
#tapmanlive

