तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

आईवीएफ से ऐसे बनती है… अविवाहित मां

राजेश पाठक
10 अक्तूबर 2025

सुप्रसिद्ध गायिका देवी (Singer Devi) ने अविवाहित रहकर आईवीएफ (IVF) के द्वारा मां बनने की राह चुनी तो कुछ तथाकथित रूढ़िवादी लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया. वैसे, आधुनिक सोच वाले ज्यादातर लोगों ने इस कदम के लिए देवी की प्रशंसा ही की है. यह सच है कि देवी ने कभी भी सामाजिक मान्यताओं की परवाह नहीं की है और हमेशा साहस के साथ जीवन जीया है. एक प्रोफेसर दंपत्ति के घर में उनका जन्म 18 अप्रैल को सीवान में हुआ. पर, देवी मूल रूप से छपरा (Chapra) की रहने वाली हैं. उनकी गायन प्रतिभा बचपन में ही परवान चढ़ गयी थी. घर में पढ़ने-लिखने का पूरा माहौल था. लेकिन, देवी सिर्फ संगीत (Music) की ही होकर रह गयीं. स्थानीय गुरुजनों से तथा बाद में दिल्ली जाकर उन्होंने शास्त्रीय संगीत और कथक की शिक्षा प्राप्त की.

देवी का पहला म्यूजिक अलबम (Music Album) ‘पुरुवा बयार’ था. यह एक बयार यानी हवा का झोंका बनकर आया और श्रोताओं (listeners) के दिल व दिमाग पर छा गया. इसकी रिकार्डतोड़ बिक्री हुई और देवी ने संगीत की दुनिया में स्टार स्टेटस प्राप्त कर लिया. इसके बाद देवी के सैकड़ों म्यूजिक अलबम टी-सीरीज जैसी बड़ी कंपनियों ने रिलीज किया और सब हिट रहे. जिस समय भोजपुरी (Bhojpuri) पूरी तरह अश्लील गानों से पटा था उस समय देवी के साफ-सुथरे लोकगीत (lokageet) कीचड़ में कमल के जैसे लगे. आज देवी ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. सिर्फ और सिर्फ अपनी गायन कला (Singing Art) की प्रतिभा के बल पर. आज कुछ लोग भिखारी ठाकुर (Bhikhari Thakur) और महेन्दर मिसिर (Mahendra Misir) का नाम लेकर खुद को महिमामंडित करने में लगे हैं, किंतु हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि देवी ने अपने प्रथम कैसेट में ही भिखारी ठाकुर और महेन्दर मिसिर को गाकर उन्हें सम्मान अर्पित किया. यह वही समय था जब दूसरे अनेक कलाकार अश्लीलता (Obscenity) फैलाये हुए थे.

शायद बहुत से लोग आईवीएफ के बारे में नहीं जानते हैं. इस संदर्भ में देवी से फोन पर हुई बातचीत में आईवीएफ के बारे में बहुत कुछ जानकारी मिली. आईवीएफ में स्त्री के ‘एग’ को बाहर निकाल कर स्पर्म के साथ फर्टिलाइजेशन (Fertilization) कराया जाता है. यह सब कुशल मेडिकल टीम (Medical Team) के द्वारा होता है. एग स्त्री का अपना होता है. किंतु, स्पर्म बाहर से खरीदना पड़ता है. स्पर्म को स्पर्म बैंक (Sperm Bank) में वैज्ञानिक पद्धति से सुरखित रखा जाता है. स्पर्म बैंक में उसी पुरुष का स्पर्म लिया जाता है जो मेडिकली पूरी तरह से रोगमुक्त तथा स्वस्थ (Disease Free and Healthy) होता है. इससे यह बात सुनिश्चित हो जाती है कि होनेवाला बच्चा हर तरह से जेनिटिकली स्वस्थ होगा. सामान्य विवाह में होनेवाले बच्चे को पिता का स्पर्म मिलता है. यदि पिता में किसी भी प्रकार की कोई कमी है तो वह जेनिटिकली बच्चे में भी आ जाती है. विदेशों में जो आईवीएफ होता है, वहां इस तरह के नुकसान की आशंका नहीं होती है.

स्पर्म का डोनर (Sperm Donor) कौन है, उसका एक सांकेतिक विवरण भी स्पर्म बैंक में रहता है. अतः कोई महिला अपनी पसंद का स्पर्म खरीद सकती है. किसी बड़े स्पोर्ट्समैन (Sportsman) का स्पर्म या अच्छे म्यूजिशियन (Musician) का या किसी बड़े बुद्धिजीवी या उद्योगपति (Industrialist) का स्पर्म आदि. स्पर्म डोनर का असली पता पूर्णतः गोपनीय (Confidential) रखा जाता है. पर, यदि महिला बच्चे के पिता को जानना चाहती है तो बच्चे के 18 वर्ष के होने के बाद पिता का असली नाम और पता भी बताया जा सकता है. और वह मिल भी सकते हैं.

अविवाहित महिला (Unmarried Woman) का आईवीएफ कराना भारत में पहले प्रतिबंधित था. परंतु, अब कानून के द्वारा इस देश में भी अविवाहित महिला को आईवीएफ से मां बनने का अधिकार मिल गया है. स्पर्म बैंक से यह जानकारी भी दी जाती है कि सपर्म का डोनर किस देश या किस प्रदेश का है. देवी ने इसके पहले डेनमार्क, बेलारूस में भी आईवीएफ से मां बनने का प्रयास किया था. आईवीएफ को लेकर विवाद खड़ा करनेवालों को यह समझ लेना चाहिए कि देवी ने एक नया आयाम खोल दिया है. यदि कोई महिला विवाह नहीं करना चाहे, पर मां बनना चाहे तो वह मां बन सकती है. यह 21वीं सदी का भारत है. अच्छी संतति के लिए भी आईवीएफ एक वरदान है.

tapmanlive