तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

ट्रंप का खुलासा : चिंता बढ़ गयी भारत की

तापमान लाइव ब्यूरो
17 नवम्बर 2025

New Delhi : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चौंकाऊ खुलासा किया है कि पाकिस्तान (Pakistan) गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण (Nuclear Test) कर रहा है. सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, चीन, रूस और उत्तर कोरिया (China, Russia and North Korea) भी ऐसा कर रहा है. ये सभी देश ऐसा कर रहे हैं इसलिए अमेरिका (America) भी अब परमाणु परीक्षण करेगा. ‘सीबीएस न्यूज’ को दिये इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका तीन दशकों से ज्यादा समय से परमाणु परीक्षण नहीं कर रहा है. जबकि पाकिस्तान समेत कई देश वैश्विक जांच से छुपकर भूमिगत परमाणु परीक्षण जारी रखे हुए हैं. उन देशों में उत्तर कोरिया भी है. और बातें अपनी जगह हैं, डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) ने सीधे तौर पर पाकिस्तान पर परमाणु परीक्षण जारी रखने का आरोप लगाया है. वैसे, कहा जाता है कि डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान अपने उस आदेश को जायज ठहराने के लिए दिया है जिसमें उन्होंने अमेरिकी सेना (US Army) को 33 साल पुराने प्रतिबंध को तोड़ते हुए फिर से परमाणु परीक्षण करने का निर्देश दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप के इस खुलासे में सच्चाई है, तो यह भारत के लिए गंभीर चिंता की बात है. इस रूप में कि तब दो मोर्चों यानी पाकिस्तान और चीन (Pakistan & China) से भारत एक साथ कैसे निपटेगा? ऐसी चिंता इसलिए कि भारत के पाकिस्तान और चीन से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं. युद्ध की स्थिति में (In case of war) पाकिस्तान और चीन दोनों एक साथ नजर आते हैं. हाल के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Opration Sindoor) के वक्त चीन ने पाकिस्तान को पूरी सैन्य सहायता (Logistical Support) उपलब्ध करायी थी. हालांकि, कुछ दिनों में ही संघर्ष विराम हो गया. स्थिति ज्यादा खराब नहीं हुई. डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में भारत और पाकिस्तान (India & Pakistan) के बीच मई 2025 में हुए इस तनाव का भी जिक्र किया. कहा कि दोनों देश परमाणु युद्ध (Nuclear War) के कागार पर थे. व्यापार और टैरिफ (Trade & Tariffs) के जरिये हस्तक्षेप कर उन्होंने इसे रोका. डोनाल्ड ट्रंप जो कहें, उनका यह दावा विवादास्पद है क्योंकि ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के दौरान भारत और पाकिस्तान के परमाणु युद्ध के कगार पर होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. भारत ने युद्धविराम (Armistice) कराने के डोनाल्ड ट्रंप के दावों को बार-बार सीधे तौर पर खारिज किया है.