तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

मोनालिसा : करती थीं पहले…

सत्येन्द्र मिश्र
25 नवम्बर 2025

Mumbai : मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी फिल्मों का काफी जाना-पहचाना नाम है. वैसे, उनकी सक्रियता छोटे पर्दे पर भी खूब रही है. यह सब तो है, लेकिन, मोनालिसा को एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में भी जाना जाता है, जो अपनी उत्तेजक अदाओं (Provocative Acts) से सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं. फिल्मी करियर की बात करें तो वह कई भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movies) में काम कर चुकी हैं. कई हिन्दी टीवी शो (Hindi Tv Show) में भी भूमिका निभायी हैं. लेकिन, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है. उनका जन्म 1982 में कोलकाता (Kolkata) में हुआ था.

ऐसे हुई करियर की शुरूआत

बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि मोनालिसा का मूल नाम अन्तरा बिश्वास (Antra Viswas) है. उनके अभिनय करियर की शुरूआत उड़िया म्यूजिक वीडियो से हुई थी. वह 1998 में रिलीज उड़िया फिल्म ‘हमाम’ (Odia film ‘Hamam’) की एम्स्टर्डम और 1999 में रिलीज उड़िया फिल्म ‘जय श्रीराम’ (Jai Sriram) का भी हिस्सा रही हैं. भोजपुरी के अलावा बंगला, उड़िया, तेलगू, कन्नड़ और हिन्दी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है. हिन्दी में उनके करियर की शुरूआत फिल्म ‘जयते’ से हुई थी. उसके बाद 2005 में फिल्म रिलीज हुई, जो ‘ब्लैकमेल’ नाम से थी. ‘कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई के’ उनकी पहली भोजपुरी फिल्म थी.

‘बिग बॉस’ के घर शादी

फिल्म जगत में कदम रखने से पहले मोनालिसा के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस कारण उन्हें कोलकाता के कई रेस्टोरेंट और होटलों में ‘गेस्ट रिलेशन्स एग्जीक्यूटिव’ के तौर पर काम करना पड़ा था. होटल में काम करते उन्हें एक दिन के मात्र 120 रुपये मिलते थे. काम के साथ मोनालिसा ने संस्कृत में स्नातक (Bachelor in Sanskrit) कर लिया था. उसी दौरान फिल्म निर्माताओं (Film Makers) और इवेंट कंपनी (Event Company) के लोगों से जान-पहचान हुई और उन्हें फिल्मों में काम (work in films) करने का ऑफर मिलने लग गये. मोनालिसा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता (Popularity) तब हासिल हुई जब वह सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस सीजन-10’ में नजर आयीं. बिग बॉस (Big Boss) के घर में ही मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) से शादी कर ली.

#Tapmanlive