बन गयी सहमति! मिलेगा इन्हें अध्यक्ष का पद…

विकास कुमार
26 नवम्बर 2025
Patna : नवगठित बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) का पहला सत्र 01 दिसंबर 2025 से शुरू होगा. यह 05 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इस पांच दिवसीय सत्र (Five Day Session) के प्रथम दिन यानी 01 दिसंबर को विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ (Oath taking of newly elected members) दिलायी जायेगी. शपथ विधानसभा क प्रोटेम स्पीकर (Protem speaker) नरेन्द्र नारायण यादव (Narendra Narayana Yadav) दिलायेंगे. वह मधेपुरा (Madhepura) जिले के आलमनगर (Alamnagar) से जदयू के विधायक (JDU MLA) हैं. इस क्षेत्र से वह लगातार आठ बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. राज्यपाल (Governor) आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने 24 नवम्बर 2025 को उन्हें प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलायी. 02 दिसंबर 2025 को विधानसभा के नये अध्यक्ष का चुनाव होगा. इस पद के लिए गया शहर से लगातार 9वीं बार भाजपा (BJP) उम्मीदवार के तौर पर विधायक (MLA) निर्वाचित हुए. डा. प्रेम कुमार के नाम की खूब चर्चा है. कहा जा रहा है कि एनडीए (NDA) में उनके नाम पर सहमति बन गयी है.

है लंबा राजनीतिक अनुभव
पूर्व मंत्री प्रेम कुमार का लंबा राजनीतिक अनुभव (long political experience) है. वह विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता (BJP Legislative Party leader) का पद भी संभाल चुके हैं. विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए उनका निर्वाचन होता है तो यह उनके राजनीतिक जीवन का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव होगा. एनडीए को हासिल प्रचंड बहुमत के मद्देनजर डा. प्रेम कुमार का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन (Unopposed election to the post of President) संभावित है. विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव के बाद 03 दिसंबर को विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण होगा. 04 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा. सत्र की शेष अवधि विधायी कार्य होंगे.

