तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

सांपों का जहर : इतना बड़ा है कारोबार

तापमान लाइव ब्यूरो
28 नवम्बर 2025

News Delhi : दुनिया भर में बड़े पैमाने पर जहरीले सांपों (Poisonous Snakes) की तस्करी होती है. सांपों के जहर का कारोबार काफी विस्तृत है. भारत में भी इसका बड़ा बाजार है. जो सांप जितना जहरीला होता है उसकी तस्करी उतनी ही अधिक होती है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International Market) में इसकी बहुत ज्यादा मांग होती है. लाखों नहीं, करोड़ों रुपये मिल जाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि सांप के जहर की कीमत सोने की कीमत से भी ज्यादा (More than the price of gold) है. कोबरा और रसल्स वाइपर (Cobra and Russell’s Viper) जैसे सांपों के जहर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 से 15 हजार रुपये प्रति ग्राम है. यानी अगर किसी के पास 100 ग्राम भी जहर है तो उसकी कीमत लाखों रुपये में होगी. यहां यह सवाल दिमाग में जरूर उठेगा कि आखिर इतने मंहगे सांप के जहर का होता क्या है?

दवा बनाने में प्रयोग

जानकारों के मुताबिक सांप के जहर का उपयोग (Use of snake venom) अल्जाइमर, पार्किसन, हार्ट अटैक और स्ट्रोक (Alzheimer’s, Parkinson’s, heart attack and stroke) जैसी बीमारियों की दवा बनाने में होता है. कुछ नयी दवाएं बनाने (Making Medicines) के प्रयोग में भी इसका इस्तेमाल होता है. सांप के जहर से ही एंटीवेनम (सांप के या किसी दूसरे जहर को बेअसर करने वाली दवा) बनाया जाता है. एक अनुमान के अनुसार कुछ खास प्रजाति के सांपों के जहर की कीमत दो से तीन करोड़ रुपये प्रति लीटर तक होती है. भारत के सबसे जहरीले सांपों में पहला स्थान किंग कोबरा (King Kobra) का है. ऐसा कहा जाता है कि किंग कोबरा काट ले तो बचना प्रायः नामुमकिन होता है. इसका जहर तेजी से फैलता है. कुछ ही मिनटों में मौत हो जाती है.

इसकी कीमत सबसे अधिक

किंग कोबरा के बाद रसल्स वाइपर सबसे खतरनाक है. यह अपने चकत्ते रंग के चलते छिपने में माहिर होता है. इसके अलावा और कई तरह के जहरीले सांप भारत में पाये जाते हैं. दुनिया के खतरनाक सांपों में एक नंबर पर इनलैंड ताइपन (Inland taipan) है. इसके एक बार निकले जहर से सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो जा सकती है. इस सांप के जहर की कीमत सबसे अधिक है. इस मामले में इसके बाद किंग कोबरा (King Kobra) और करैत (krait) का स्थान.

#Tapmanlive