पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किये गये रामकुमार पूर्वे

विकास कुमार
28 नवम्बर 2025
Rosera (Samastipur) : शहर के राम प्रसाद पूर्वे महिला महाविद्यालय (R.P.P.M Collage) में संस्थान के संस्थापक राम कुमार पूर्वे (Founder Ram Kumar Purve) की पुण्यतिथि (Death Anniversary) पर शिद्दत से उन्हें याद किया गया. महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रीति प्रभा (Principal Prof. Preeti Prabha) ने की. स्व. रामकुमार पूर्वे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व (Personality and Work) को अविस्मरणीय एवं अनुकरणीय (Unforgettable and Exemplary) बताया. उनके अलावा महाविद्यालय के मुख्य न्यासी व पूर्व प्राचार्य (Chief Trustee and former Principal) डॉ. प्रदीप कुमार पूर्वे एवं पूर्व सचिव दिलीप कुमार पूर्वे ने स्वर्गीय रामकुमार पूर्वे पूर्वे के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित की.

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रो. तुला कृष्ण चौधरी, प्रो. संजय कुमार नायक, प्रो. कन्हैया कुमार शर्मा, प्रो. दयानन्द साहू, प्रो. दिलीप मंडल, प्रो. प्रकाश कुमार, प्रो. किरण कुमारी, प्रो. रेणु कुमारी, प्रो. शिव शंकर लाल, प्रो. लक्ष्मी कुमारी, प्रो. जिंदुकांत मिश्र, राम बाबू नायक, शुभम कुमार, मौसमी कुमारी, बबीता कुमारी, दिलीप कुमार समेत अच्छी खासी संख्या में उपस्थित छात्राओं ने भी महाविद्यालय के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी.

