तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

इस अभिनेत्री ने किया… ‘भूत शुद्धि विवाह’

तापमान लाइव ब्यूरो
02 दिसम्बर 2025

Mumbai : दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री (Famous South Actress) सामांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और फिल्म निर्माता राज निदिमोरु (Filmmaker Raj Nidimoru) परिणय सूत्र में बंध गये. 01 दिसम्बर 2025 को कोयंबटूर स्थित ईशा योग केन्द्र (Isha Yoga Center in Coimbatore) में लिंग भैरवी देवी (Linga Bhairavi Devi) के समक्ष उन्होंने प्राचीन योगिक परंपरा में ‘भूत शुद्धि विवाह’ (Bhoot Shuddhi Marriage) किया. शादी समारोह (Wedding Ceremony) में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त (Family and Close Friends) शामिल हुए. ‘भूत शुद्धि विवाह’ के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे. यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो जोड़ों के बीच तत्व आधारित गहरा बंधन बनाती है. यह बंधन विचारों, भावनाओं और शारीरिक जुड़ाव से परे होता है.

सद्गुरु ने स्थापित किया

लिंग भैरवी (Linga Bhairavi) या अन्य चुनिंदा स्थानों पर होने वाला ‘भूत शुद्धि विवाह’ जोड़े के भीतर मौजूद पांच तत्वों को शुद्ध करता है. उनके बंधन को पवित्र और मजबूत (Sacred and Strong Bond) बनाता है. यह उनके दांपत्य जीवन (Married Life) में देवी की कृपा, सुख-शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक संतुलन के लिए किया जाता है. लिंग भैरवी, दिव्य स्त्री-शक्ति का उग्र और करुण रूप है, जिन्हें सद्गुरु ने ईशा योग केन्द्र में प्राण-प्रतिष्ठा के माध्यम से स्थापित कर रखा है. यहां ऐसे अनुष्ठान होते हैं जो जीवन को समृद्ध बनाने में मदद करते हैं.

दोनों की है दूसरी शादी

ब्रह्मांड की सृजनात्मक शक्ति (The Creative Power of the Universe) को धारण करने वाला यह आठ फुट का ऊर्जा स्वरूप, भक्तों को जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन के हर चरण में सहयोग प्रदान करता है. शरीर, मन और ऊर्जा को स्थिर करने में मदद करता है. गौर करने वाली बात है कि सामंथा रुथ प्रभु की यह दूसरी शादी (Second Marriage) है. इससे पहले 2017 में उन्होंने अभिनेता नागा चैतन्य (Actor Naga Chaitanya) से शादी की थी. लेकिन, 2021 में दोनों अलग हो गये थे. वहीं राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) की भी यह दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी (First Marriage) श्यामली डे (Shyamali Day) से हुई थी. 2022 में दोनों के रास्ते अलग हो गये थे.

#Tapmanlive