तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

अजीबोगरीब : तीन बार मर चुकी है यह महिला!

तापमान लाइव ब्यूरो
06 दिसम्बर 2025

New Delhi : यह हैं अमेरिका (America) की नॉर्मा एडवर्ड्स (Norma Edwards) इनकी अजीबोगरीब कहानी डराती है, हैरान करती है. पर, कहीं न कहीं एक खामोश सच्चाई को छूती हुई भी दिखती है. उनके दावे के समक्ष विज्ञान चुप हो जाता है. नॉर्मा एडवर्ड्स का कहना है कि वह तीन बार मर चुकी हैं. हर बार किसी दूसरी ही दुनिया से लौटी हैं. उनके मुताबिक मौत अंत नहीं, बल्कि दूसरी यात्रा का एक दरवाजा है. ‘मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्मा एडवर्ड्स को तीन बार ‘चिकित्सकीय मृत’ (Clinically Dead) घोषित किया गया. दो मौकों पर वह खुद को एक ऐसी दुनिया में खड़ा देखीं, जहां अजीब से प्रकाश जीव (Strange Light Creatures) उनका स्वागत करते नजर आये और फिर उन्हें वापस धरती पर भेज दिया गया.

यह है कहानी

कहानी कुछ इस प्रकार है. 20 साल की उम्र में तबीयत खराब (Unwell) होने पर नॉर्मा एडवर्ड्स बेहोश (Fainted) हो गयी. होश नहीं था, पर चेतना एक अलग स्तर पर थी. उनका कहना है- ‘मैंने खुद को सीलिंग पर तैरते पाया. नीचे मेरा शरीर ऑपरेशन टेबल (Operation Table) पर पड़ा था. फिर मैं एक काली सुरंग में तेजी से आगे बढ़ी. आखिर में वह एक विशाल स्क्रीन के सामने पहुंची जहां उनकी पूरी जिंदगी फिल्म की तरह (Life Like a Movie) चलने लगी. फिर एक शांत नदी… दूसरी तरफ खड़ी परिचित आत्माएं और उनकी चाची, जो उनसे मिलने ही वाली थीं. परन्तु, अचानक रुक गयीं. यह कहते हुए कि तुम्हें वापस जाना होगा, तुम्हारा समय अभी बाकी है. और वह लौट आयी.’

#Tapmanlive