तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

नेहा शर्मा : नहीं मिलता फिल्मों में काम

तापमान लाइव ब्यूरो
06 दिसंबर 2025

Mumbai : खूबसूरत हैं, अभिनय क्षमता भी है. तब भी फिल्मों में पांव नहीं जम पाया. हिन्दी ही नहीं, तेलगू फिल्मों में भी हाथ आजमाया, सफल नहीं हुईं. कहानी यह अभिनेत्री नेहा शर्मा (Actress Neha Sharma) की है. अठारह साल के अब तक के करियर में उन्होंने शाहिद कपूर (shahid kapoor), इमरान हाशमी (Emraan Hashmi), अजय देवगन (Ajay Devgan), रामचरण (Ramcharan) आदि कई अभिनेताओं के साथ काम किया. इसके बाद भी उनकी अपनी कोई पहचान नहीं बन पायी.

पहली फिल्म फ्लॉप रही

नेहा शर्मा के फिल्मी करियर की शुरूआत रामचरण की फिल्म ‘चिरुथा’ (Chirutha) से हुई थी. हिन्दी में उनकी पहली फिल्म ‘क्रूक’ (Crook) थी. इसमें उनकी भूमिका इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ थी. फिल्म पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. नेहा शर्मा ने बाद में ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘यंगिस्तान’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘तुम बिन 2’, ‘तान्हाजी’ आदि कई फिल्मों में भूमिका निभायी. प्रायः सभी असफल रहीं.

#Tapmanlive