तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

होटल वाले बीडी जैसा ही है… किस्सा सर्वदलीय रायजी का

विशेष प्रतिनिधि
07 दिसम्बर 2025

Patna : होटल वाले बीडी जैसी कहानी रायजी की भी है. बीडी सर्वदलीय हैं. रायजी उम्र भर एकदलीय रहे. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को छोड़ कर उन्होंने चुनाव की घोषणा से पहले तक किसी और दल की ओर ललचाई नजरों से देखा भी नहीं था. नीतीश कुमार ने भी उनका पूरा ख्याल रखा था. रायजी के घर पर जब कभी कोई जलसा हुआ, एक आग्रह पर वहां पहुंच गये. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (Transport Department) में अधिकारी थे. विधानसभा (Assembly) में विपक्ष (Opposition) को कौन कहे, एक बार सत्ता पक्ष (Ruling Party) के कई विधायक भी उनके विरोध में खड़े हो गये. एकबारगी लगा कि सदन में ही रायजी के बारे में कोई बड़ा निर्णय हो जायेगा. कुछ नहीं हुआ. नीतीश कुमार ढाल बन कर खड़े हो गये.

अब भी है रहस्य

रायजी का रुतबा इस तरह बढ़ा हुआ था कि उस समय के उनके विभागीय मंत्री भी तमीज से पेश आते थे.रायजी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने. जिले की भी कमान मिली. कहते हैं कि उन्हें विधानसभा चुनाव (Elections) में उम्मीदवारी की भी हरी झंडी मिल गयी थी. इसी के बाद सरकारी सेवा से त्याग पत्र भी दे दिया था. विनम्र रायजी ने किसी मजबूत आदमी को कभी नाराज नहीं किया. लेकिन, ऐन मौके पर उनका खेल बिगड़ गया. क्यों बिगड़ा खेल? यह रहस्य बना हुआ है. कभी रायजी ही इसके बारे में सही-सही बतायेंगे. लेकिन, बाजार में जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक नीतीश कुमार को किसी ने बता दिया कि रायजी तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) के कैंप में भी आवाजाही करने लगे हैं.

नहीं मिली उम्मीदवारी

कहने वाले ने दावे के साथ कहा और यह भी बताया कि रायजी रात के अंधेरे में नीतीश कुमार के भतीजा तेजस्वी प्रसाद यादव से मिलने जाते हैं. अगले दिन दूसरी खबर आयी. यह कि कांग्रेस (Congress) के घर में भी रायजी ताकझांक कर रहे हैं. खबर में बताया गया था कि रायजी आपके प्रति कमिटेड नहीं हैं. उम्मीदवार नहीं बनायेंगे, फिर भी वह चुनाव लड़ेंगे. बस, उसी दिन निर्णय हो गया कि नीतीश कुमार की पार्टी से उन्हें उम्मीदवार (Candidate) नहीं बनाया जायेगा.

#Tapmanlive