गणेशजी : ऐसे रखें घर में…

तापमान लाइव ब्यूरो
08 दिसंबर 2025
New Delhi : बहुत कम लोग जानते होंगे कि घर के प्रवेश द्वार पर गणपति (Ganapati) की मूर्त्तियों का जोड़ा रखना चाहिए. दाहिनी ओर की सूंड़ वाली गणेश जी (Lord Ganesha) की प्रतिमा घर में नहीं रखनी चाहिए. गणेश जी की मूर्त्ति को घर में रखते समय नियमों एवं परम्पराओं का पालन करना चाहिये. इससे विश्व की सारी अच्छी चीजें मिल सकती हैं. ऐसा नहीं करना दुर्भाग्य को आमंत्रण देने के समान हो जाता है.
घर के प्रवेश द्वार के सामने
घर में कई तरीके से गणेश जी की मूर्त्ति रख सकते हैं. एक लोकप्रिय तरीका है कि घर के प्रवेश द्वार के बिल्कुल सामने गणेश जी की मूर्त्ति रखें. ऐसा विश्वास है कि यह गणेश आपके घर (Home) में बुरी शक्तियों को प्रवेश करने से रोकते हैं तथा घर में समृद्धि (Prosperity) लाते हैं. गणपति को इस प्रकार रखते हैं तो वह आपके घर का पालक बन जाते हैं.
हमेशा जोड़े में रखें
हालांकि, जब भी गणपति की मूर्त्ति को घर के प्रवेश द्वार पर रखते हैं तो इसे जोड़े में रखें. एक जिसका मुख प्रवेश द्वार की ओर हो तथा दूसरी जिसका मुंह विपरीत दिशा में हो. यदि गणपति की किसी भी मूर्त्ति को इस प्रकार रखते हैं तो उसका पिछला भाग किसी कमरे की ओर हो तो इससे घर में दरिद्रता (Poverty) आती है. अतः इससे बचने के लिए विपरीत दिशा में एक अन्य मूर्त्ति रखनी चाहिए.
सूंड़ का ख्याल रखें
मूर्त्तियों को शो केस में भी रख सकते हैं. इस स्थिति में यह आवश्यक है कि मूर्त्तियों के बीच कम से कम एक इंच का अंतर रखा जाये. घर के लिए गणपति की मूर्त्ति खरीदें तो एक महत्वपूर्ण बात याद रखना आवश्यक है कि गणपति की सूंड़ (Trunk of Ganpati) दाहिनी ओर न हो.

