तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

सामंथा रुथ प्रभु : मालकिन 101 करोड़ की

तापमान लाइव ब्यूरो
11 दिसंबर 2025

Mumbai : दक्षिण की फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) आज की तारीख में भले 101 करोड़ की मालकिन हैं, पर उनकी जिंदगी का एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें ढंग से दो जून की रोटी नहीं मिल पाती थी. अक्सर एक वक्त खाकर गुजारा करना पड़ता था. वैसे तो समांथा रुथ प्रभु ने हिन्दी फिल्मों (Hindi Movies) में काम नहीं किया है, इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता वहां भी कम नहीं है.

इसको इस रूप में सहजता से समझा जा सकता है कि हिन्दी सिने प्रेमी भी उनकी फिल्में देखना खूब पसंद करते हैं. उन्होंने जब से ‘पुष्पा’ (Puspa) में आइटम सांग ‘ऊं अंटावा’ किया है, तब से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गयी है. सामांथा रुथ प्रभु को फिल्म ‘ए माया चेसावे’ (A Maya Chesave) से लोकप्रियता मिली थी. इस फिल्म में वह अपने पूर्व पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ नजर आयी थीं. अब वह बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने लगी हैं.

#Tapmanlive