तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 01… ऐसा करें, संवर जायेगा भाग्य!

तापमान लाइव ब्यूरो
23 दिसम्बर 2025

New Delhi : अंक ज्योतिष (Astrology) में मूलांक 01… जिनका जन्म महीने की 01, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 01 माना जाता है. इस मूलांक के लोगों की खासियत होती है कि वे जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. यानी साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं. अंक शास्त्र बताता है कि साल 2026 में मूलांक 01 वालों को स्वाबलंबी बनने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है. सिर्फ यही नहीं, धन लाभ के अन्य अवसर भी प्राप्त होने के योग हैं. बीते साल 2025 में बनायी गयीं कुछ योजनाओं पर इस साल अमल के लिए कदम उठा सकते हैं. साल की शुरुआत से मध्य तक उन्हें कार्यरूप में लाना शुभ रहेगा.

धैर्य रखना होगा

वर्ष 2026 में बेहतरी के नये-नये रास्ते खुलेंगे, परन्तु साथ में चुनौतियों का भी सामना करना पड़ जा सकता है. इससे उबरने के लिए अभिमान त्याग धैर्य रखना होगा. करियर-कारोबार में हड़बड़ाहट और लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. सूर्य (Sun) का वर्ष होने के कारण कभी-कभी अभिमान को चोट लग सकती है. नियम-कानून से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा धोखा खा सकते हैं. व्यापार के मामले में उग्र फैसले लेने पर नुकसान हो सकता है. ऑन लाइन फ्रॉड से बचें. नौकरी चाहने वालों को मार्च-अप्रैल के बाद बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं. लेकिन, निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे. शेयर में पैसा लगाने में जल्दीबाजी हानि पहुंचा सकती है.

दिनचर्या अनुशासित रखें

साल 2026 में रिश्तों में प्रगाढ़ता रहेगी. दाम्पत्य जीवन (Married Life) में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित लोग इस साल नये रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं. रिश्तों में पैसे की प्रधानता देखने को मिल सकती है. मूलांक 01 वाले छात्र किसी परीक्षा (Examination) की तैयारी में जुटे हैं, तो उन्हें एकाग्रचित्त रहना होगा. छोटी-छोटी बातों में समय बर्बाद करने से बचना होगा. सर्दी का मौसम (Winter Season) सेहत की दृष्टि से कठिन साबित हो सकता है. कफ प्रकृति के लोगों को सावधान रहना होगा. दिनचर्या अनुशासित-नियंत्रित रखें, पारिवारिक रिश्तों को बनाये रखने के जद्दोजहद का सेहत पर असर पड़ सकता है. योग (Yog), प्राणायाम (Pranayama) और सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) को अपनी जीवन शैली में शामिल कर लें, इससे बहुत लाभ होगा.

(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)
#Tapmanlive