तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

चटनी : आ गया न मुंह में पानी! स्वाद ही नहीं, सेहत भी…

तापमान लाइव ब्यूरो
23 दिसम्बर 2025

New Delhi : चटनी… आ गया न मुंह में पानी! अल्प मात्रा में ही सही, थाली में सजी चटनी (Chatni) खाना जैसा भी हो, जो हो, उसका मजा बढ़ा देती है. यह कहें कि चटनी के बिना खाने की थाली अधूरी लगती है, तो उसमें गलत कुछ भी नहीं. लेकिन, बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि चटनी सिर्फ स्वाद (Test) ही नहीं बढ़ाती है, सेहत भी दुरुस्त रखती है. आयुर्वेद शास्त्र ने भी इसकी तसदीक की है. चटनी में अदरक (Zinger), जीरा (Cumin), हरी मिर्च (Green Chilly) और नींबू (Lemon) होते हैं, जो पाचन को मजबूत करते हैं. ये खाने को जल्दी पचाने (Digest) में मदद करते हैं और कब्ज (Constipation), गैस या अपच (Gas or Indigestion) नहीं होने देते हैं.

चटनियों के प्रकार

चटनी कैसी और किसी चीज की हो, इसका चयन मौसम (Season) के हिसाब से किया जा सकता है. गर्मियों में पुदीना (Peppermint) और खीरे (Cucumbers) वाली चटनी शरीर को ठंडक देती है. डिहाइड्रेशन से बचाती है. बरसात के मौसम में धनिया-पुदीना वाली चटनी पाचन को मजबूत बनाती है. इंफेक्शन से बचाती है. सर्दियों में लहसुन और अदरक (Garlic and Ginger) वाली चटनी शरीर को गर्म रखती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है. नींबू वाली चटनी विटामिन -सी का अच्छा स्रोत है, जो सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत करती है. अदरक और लहसुन वाली चटनी शरीर को वैक्टीरिया और वायरस (Bacteria and Viruses) से लड़ने में मदद करती है.

बीमारियों से बचाव

चटनी का तीखा, खट्टा, मीठा और कसैला स्वाद खाने को मजेदार बनाता है. चटनी कई तरह की बीमारियों से बचाव भी करती है, खासकर ठंड के मौसम में लहसुन, अदरक और नींबू की चटनियां सर्दी-जुकाम, खांसी और ऐसे अन्य रोगों से शरीर को सुरक्षित रखती है.

***
#Tapmanlive